{"_id":"6adaf27cb60d025c380757cb","slug":"video-hamirpur-police-constable-recruitment-physical-test-schedule-2026-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण 27 अक्टूबर से, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण 27 अक्टूबर से, शेड्यूल जारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:07 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के पदों पर भर्ती के लिए हमीरपुर जिले में शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षण भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथेटिक ट्रैक, अणु, हमीरपुर में होंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,248 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिनमें 4,804 पुरुष और 1,444 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 27 अक्टूबर को 1,604 पुरुष अभ्यर्थियों और 28 अक्टूबर को 1,600 पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण होगा। 29 अक्टूबर को करवाचौथ के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को 1,600 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
वहीं, 31 अक्टूबर को 1,444 महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण होगा। एक और 2 नवंबर को आरक्षित दिवस रखा गया है।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पात्र घोषित किए गए सभी अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर उनकी संबंधित यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन भर्ती आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस तथा ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी है।
पीएसटी और पीईटी का परिणाम जिला भर्ती समिति (डीआरसी) की ओर से परीक्षण वाले दिन ही प्रदर्शित किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह अगले दिन दोपहर 12 बजे तक अपील प्रस्तुत कर सकता है।
अपील पर जिला भर्ती समिति का निर्णय होने के बाद परिणाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके बाद किसी अन्य अभ्यावेदन पर भी विचार नहीं होगा। अपीलों का निपटारा होने के बाद समिति की ओर से अंतिम रूप दिए गए पीएसटी और पीईटी परिणाम पुलिस मुख्यालय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजे जाएंगे।
आयोग की ओर से इसके बाद पीएसटी और पीईटी के अंकों के परिणाम में संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित अपील अवधि समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी परिणाम को चुनौती नहीं दे सकेंगे। इस संबंध में जिला भर्ती समिति का निर्णय अंतिम होगा।
भर्ती के लिए तैयारियां जारी: एसपी
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षण शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।