फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Posted a video threatening suicide after a dispute with his girlfriend

Gonda News: प्रेमिका से विवाद के बाद पोस्ट किया आत्महत्या की धमकी का वीडियो

Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Posted a video threatening suicide after a dispute with his girlfriend
गोंडा। प्रेमिका से विवाद और बातचीत बंद होने पर एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट कर दिया। मेटा से अलर्ट मिलने पर सक्रिय हुई धानेपुर पुलिस ने युवक से संपर्क कर काउंसिलिंग की और उसे दोबारा ऐसी पोस्ट न करने की सलाह दी। एसओ विपुल पांडेय के अनुसार, धानेपुर क्षेत्र के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया था। मेटा से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल उससे संपर्क कर पूछताछ की। युवक ने बताया कि प्रेमिका से विवाद और बातचीत बंद होने के कारण उसने वीडियो पोस्ट किया था। उसने किसी अन्य परेशानी से इन्कार किया। पुलिस ने युवक को समझाते हुए इस तरह की पोस्ट से बचने की सलाह दी। युवक ने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी वीडियो पोस्ट न करने और आत्महत्या जैसा कदम न उठाने का मौखिक आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित कोई पोस्ट या वीडियो दिखाई देने पर गंभीरता से लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। मानसिक तनाव या परेशानी की स्थिति में परिजनों, मित्रों अथवा सहायता सेवाओं से संपर्क करें। समय पर सहयोग से किसी की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed