फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   VIDEO: गोंडा जेल की तन्हा बैरक में आज भी जीवित है लाहिड़ी का बलिदान

VIDEO: गोंडा जेल की तन्हा बैरक में आज भी जीवित है लाहिड़ी का बलिदान

Tue, 16 Dec 2025 08:19 PM IST
ishwar ashish ishwar ashish
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:19 PM IST
VIDEO: गोंडा जेल की तन्हा बैरक में आज भी जीवित है लाहिड़ी का बलिदान
काकोरी कांड के अमर सेनानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को जिस तन्हाई भरी बैरक में वर्ष 1927 में गोंडा जिला जेल में रखा गया था, वह आज भी उनके बलिदान की साक्षी है। आजादी के बाद से उस बैरक में किसी कैदी को नहीं रखा गया। जेल प्रशासन की ओर से प्रतिदिन वहां सफाई कर दीप प्रज्ज्वलित किया जाता है और श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा है और अमर सेनानी को स्मरण कर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 17 दिसंबर 1927 को फांसी का फंदा चूमने से पहले राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने जेल अधिकारियों के सामने “वंदेमातरम” का उद्घोष करते हुए कहा था “मेरा विश्वास है कि मैं मरने नहीं, बल्कि भारतवर्ष को पूर्ण स्वतंत्रता दिलाने का स्वप्न पूरा करने के लिए पुनः जन्म लेने जा रहा हूं।” उनकी निर्भीकता से ब्रिटिश हुकूमत तक भयभीत थी। काकोरी कांड के अन्य सेनानियों को 19 दिसंबर को फांसी दी जानी थी, लेकिन अंग्रेजों को आशंका थी कि स्वतंत्रता सेनानी उन्हें जेल से छुड़ा सकते हैं। इसी डर से राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से फांसी दे दी गई। रंगकर्मी देवव्रत सिंह का कहना है कि शहीदों के सपनों को जीवित रखने के लिए जिला मुख्यालय पर एक संग्रहालय बनाया जाना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को अमर सेनानियों के जीवन और बलिदान की जानकारी मिल सके। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के राजेश श्रीवास्तव ने गोंडा जिला जेल का नाम राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के नाम पर रखने और स्कूलों में उनकी स्मृतियों को सहेजने की मांग की है। विरासत में मिला था देशप्रेम राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का जन्म 23 जून 1901 को बंगाल प्रांत के पावना जिले के मोहनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता क्षिति मोहन लाहिड़ी और भाई जितेंद्र लाहिड़ी बंगभंग आंदोलन में शामिल रहे, जिसके चलते उन्हें सजा भी हुई। उस समय राजेंद्र नाथ की उम्र मात्र नौ वर्ष थी। बाद में वे काशी आ गए और सेंट्रल हिंदू स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। बनारस के बनाए गए प्रभारी काशी में ही उनकी मुलाकात प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचींद्र नाथ सान्याल से हुई, जिन्होंने उन्हें नवगठित हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी का बनारस प्रभारी बनाया। क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए धन की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से शाहजहांपुर में बैठक हुई और लखनऊ ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को काकोरी के पास लूटने का निर्णय लिया गया। 9 अगस्त 1925 को लूटा गया खजाना 9 अगस्त 1925 की शाम काकोरी के पास सरकारी खजाना लूट लिया गया। इसके बाद अंग्रेजों ने 23 क्रांतिकारियों पर मुकदमा चलाया। राजेंद्र नाथ लाहिड़ी पुलिस को चकमा देकर कलकत्ता चले गए, लेकिन दक्षिणेश्वर में बम बनाते समय गिरफ्तार कर लिए गए। बाद में उन्हें काकोरी कांड की सुनवाई के लिए लखनऊ लाया गया और 6 दिसंबर 1927 को विशेष न्यायाधीश हेमिल्टन ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई। फांसी से पहले बढ़ गया था वजन फांसी के दिन सुबह साढ़े तीन बजे उन्हें जगाया गया। नित्यक्रिया के बाद उन्होंने व्यायाम किया और गीता का पाठ किया। जब वजन किया गया तो पांच पौंड अधिक निकला। इसके बाद फांसी के तख्ते पर खड़े होकर उन्होंने “भारत माता की जय” और “वंदेमातरम” का उद्घोष किया। जेल के पीछे छिपे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी वंदेमातरम के नारे लगाए। इसके बाद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने निर्भीक होकर फांसी के फंदे को चूम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महिलाओं के आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए खुद से बनाए उत्पादों के लगाए स्टॉल

16 Dec 2025

Hamirpur: सात आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा, दवाइयों का स्टॉक, मरीजों का रिकार्ड रहेगा ऑनलाइन

Hamirpur: मेडिकल वेस्ट सामग्री को रखने के लिए बन रहा कमरा

डॉक्टर के इंतजार में बंद न हो जाए धड़कन, चमोली और रुद्रप्रयाग में नहीं कार्डियोलॉजिस्ट

16 Dec 2025

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा...13 लोगों की मौत, मंडलायुक्त ने जानें क्या कहा

16 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा...अपनों की तलाश जारी, 13 लोगों की हुई है मौत

16 Dec 2025

MP News: सतना जिला अस्पताल ब्लड बैंक की लापरवाही, चार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ा एचआईवी संक्रमित रक्त

16 Dec 2025
विज्ञापन

Video : केडी बाबू सिंह स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025-26

16 Dec 2025

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में चंडीगढ़ में बुढ़ापा पेंशन नहीं बढ़ने पर उठाया सवाल

16 Dec 2025

लुधियाना के पीएयू हॉकी ग्राउंड में आठवें ऑल इंडिया जगतार सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत

16 Dec 2025

प्रदूषण नियंत्रण के लिए लाई गई ई-बसें खड़ी, साहिबाबाद डिपो में 37 में ले मात्र 4 का संचालन; ग्रेप 4 की अवेहलना

16 Dec 2025

Khandwa News: गांव के तीन मकानों में लगी आग, अंदर सो रहे किसान की जिंदा जलकर मौत

16 Dec 2025

गौ रक्षा की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन

16 Dec 2025

वन विकास निगम कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

16 Dec 2025

अमर उजाला पुलिस की पाठशाला, बच्चों ने कानून के बारे में जाना

16 Dec 2025

भालू की दहशत, थाती बड़मा में वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

16 Dec 2025

सोलन: राजगढ़ रोड पर अतिक्रमण पर कार्रवाई, जेसीबी से तोड़े अवैध कब्जे

16 Dec 2025

अंबाला में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज व सिटी कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह को सौंप ज्ञापन

16 Dec 2025

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा...आग बुझी तो मिले कंकाल, 17 बैग में भरकर पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शरीर के हिस्से

16 Dec 2025

Shimla: सरस मेले में कांगड़ी धाम के दीवाने हुए लोग, पारंपरिक व्यंजनों का उठा रहे लुत्फ

16 Dec 2025

सोलन: बघाट बैंक में अब गारंटरों की संपत्तियां भी होंगी अटैच, सहायक पंजीयक की अदालत में सुनवाई

16 Dec 2025

मंडी: शहीद स्मारक में 1971 युद्ध की स्मृति में 54वां विजय दिवस समारोह आयोजित

16 Dec 2025

दरब्यार पंचायत में खराब सरकारी सीमेंट ले जाते टिपर को ग्रामीणों ने रोका, बीडीओ कार्यालय से माैके पर पहुंचे कर्मी

नारनौल में शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती रेलसेवा में बढाये विभिन्न श्रेणी के डिब्बे

फतेहाबाद के टोहाना में प्लास्टिक सामान से भरा ट्राला पलटा, बड़ा हादसा टला

16 Dec 2025

Ujjain: दरिंदे ने 9 साल की मासूम से की रे*प की कोशिश, नाकाम हुआ तो जान ले ली, फिर ऐसे हुआ खुलासा।

16 Dec 2025

Nainital: सैलानियों को लुभाने के लिए प्रशासन ने बनाया प्लान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय होगा विंटर कार्निवाल

16 Dec 2025

Didwana-Kuchaman: बदमाशों ने बनाया शातिर प्लान और ATM से उड़ा ले गए लाखों रुपए, कैसे?

16 Dec 2025

दिलवां गांव के किसान झेल रहे दोहरी मार, लावारिस पशुओं, जंगली जानवरों के साथ मौसम की बेरुखी ने बढ़ाईं मुश्किलें

16 Dec 2025

ऊना-धमांदरी सड़क पर बरसात में गिरा डंगा, अब तक नहीं हुई मरम्मत, लोग झेल रहे परेशानी

16 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed