{"_id":"673203540496e4f3aa0c127c","slug":"video-gonda-tha-hajara-bl-khalugdhaya-ka-kathamatal-sa-khal-mathana-jal-sataraya-khal-paratayagata-ka-shabharabha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Gonda: दो हजार बाल खिलाड़ियों के कदमताल से खिला मैदान, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Gonda: दो हजार बाल खिलाड़ियों के कदमताल से खिला मैदान, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
हल्का कुहासा और गुनगनी धूप के बीच 16 ब्लाकों और एक नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की खेल टीमों से पीएसी परेड ग्राउंड का खेल मैदान खिला रहा। बेसिक शिक्षा के जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने शुभारंभ ध्वजारोहण के बाद बाल खिलाड़ियों के परेड की सलामी से ली। परेड में अपने ब्लाॅक की ध्वजा लेकर विद्यार्थियों के कदमताल से रौनक और बढ़ गई।
शुभारंभ खेल बालिका वर्ग के छह मीटर दौड़ की हुई, जिसमें मुजेहना की ज्योति ने प्रथम, मनकापुर की वैष्णवी द्वितीय तथा हलधरमऊ की कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। जिलाधिकारी, सीडीओ व बीएसए अतुल तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसके बाद खेल आयोजन तेज हुए। शुभारंभ मौके पर मोकलपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, साथ ही अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। इसके अलावा मुजेहना ब्लाक की खेल टीम ने बाहुबली के गीत पर नये ढंग से डीएम व सीडीओ का स्वागत कर अलग पहचान बनाई। शिक्षक याकूब सिद्दीकी अज्म के गीत की सराहना हुई। बीएसए ने अतिथियाें का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जिला खेल शिक्षक संजय सिंह, प्रियंका सिंह, खूशबू सिंह ने बैज अलंकरण किया। संचालन इरफान मुईन ने किया। इसके साथ ही खंड शिक्षा धिकारी राम खेलावन सिंह, कोमल यादव, उपेंद्र त्रिपाठी, नूतन जायसवाल, गीतांजलि, जिला समन्वयक राजेश सिंह, गणेश गुप्त, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी सुरेश सिंह, अशोक पांडेय, किरन सिंह, पवन सिंह, नरेंद्र सिंह, आनंद त्रिपाठी, विनय तिवारी, वीरेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, अनूप सिंह, रवि सिंह, राजमंगल शुक्ल, उदयभान वर्मा, यशवंत पांडेय, डा. अखिलेश शुक्ल, राहुल श्रीवास्तव, गजाधर सिंह, अवधेशमणि मिश्र आदि ने बाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
संगठनों ने चंदे से मंगाया नाश्ता, जताई नाराजगी
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रबंधन की कमी दिखी। शिक्षक संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई और देरी पर बच्चों को नाश्ता कराने के लिए चंदा दिया। केला व बिस्कुट के लिए 13 हजार 700 रुपये एकत्र हुए। खंड शिक्षा अधिकारी संघ के काेमल यादव ने मदद की। खेल शिक्षकों ने बच्चों को नाश्ता कराया। फिलहाल कुछ देर से प्रतियोगिता का आगाज और बाल खिलाड़ियों के अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।
डीएम-सीडीओ ने बाल खिलाड़ियों को बताया शान
शुभारंभ मौके डीएम नेहा शर्मा ने बाल खिलाड़ियाें को जिले की शान बताया। कहा कि मंडल की प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लाएंगे। उन्होंने परेड और विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सराहा। कहा कि अनुशासन से जीवन में परिवर्तन आता है, देश के भविष्य यह बच्चे आगे चलकर मिसाल बनेंगे। शिक्षकों व विभाग के अधिकारियों को सराहा। सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति से बचपन के दिन याद आ गये, उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल काफी महत्वपूर्ण है। यह आयोजन बच्चों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।