{"_id":"6aa835496ebe0ae4670144cc","slug":"pickup-driver-injured-in-accident-succumbs-to-injuries-gonda-news-c-100-1-slko1026-166098-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में घायल पिकअप चालक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में घायल पिकअप चालक ने दम तोड़ा
Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सलमान। फाइल फोटो
झंझरी। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थनगर जिले के पिकअप चालक की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 31 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के भावपुर मीरा मदोखर निवासी साहबान ने बताया कि उनके भाई सलमान (25) पिकअप चालक थे। 31 अगस्त को वह पिकअप से सामान लेकर बहराइच गए थे। लौटते समय गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में पठानजोत गांव के पास पिकअप की रोडवेज बस से टक्कर हो गई थी।
हादसे में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां करीब 14 दिन से उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे सलमान
सलमान पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। अन्य भाई शाहबान, रिजवान, बब्बू और अरमान हैं। सलमान की मौत से मां शायरा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।