फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गोंडा में बर्फीली हवा से कांप रहे मरीज, खाली चैंबरों को गर्म करता रहा हीटर

गोंडा में बर्फीली हवा से कांप रहे मरीज, खाली चैंबरों को गर्म करता रहा हीटर

Fri, 26 Dec 2025 06:00 PM IST
Bhupendra Singh भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:00 PM IST
गोंडा में बर्फीली हवा से कांप रहे मरीज, खाली चैंबरों को गर्म करता रहा हीटर
यूपी के गोंडा में कड़ाके की ठंड ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमटा है। लेकिन, सबसे गंभीर हालात मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में देखने को मिल रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में सामने की बड़ी खिड़की का एक दरवाजा टूटा हुआ है। बाहर से आ रही बर्फीली हवा सीधे बेड तक पहुंच रही है। बेड पर लेटे मरीज व उनके तीमारदार ठंड से कांपते नजर आए। कुछ मरीज अपने झोले, पन्नी व कपड़ों से खिड़कियों को बंद करने की कोशिश करते दिखे। तीमारदार सूरज लाल ने बताया कि बीमारी से ज्यादा ठंड से डर लग रहा है। तीमारदार संजू भी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती नजर आई। मेडिकल वार्ड की स्थिति भी बेहतर नहीं है। यहां किसी भी वार्ड में हीटर नहीं मिला। दूसरी ओर डॉक्टरों व स्टाफ के खाली चैंबरों में हीटर चलते मिले। तीमादार सत्यम ने कहा कि ज्यादा ठंड डॉक्टरों को लगता है या बीमार मरीजों को...?। महिला अस्पताल चौराहे पर ठंड से राहत के नाम पर जलाया गया अलाव एक दिन बाद ही ठंडा पड़ा मिला। स्थानीय दुकानदार समर ने बताया कि अलाव जलाकर फोटो खिंचवाई गई, लेकिन नियमित व्यवस्था नहीं की गई। मेडिकल कॉलेज में चेस्ट फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि सांस व हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। एक महीना पहले तक 50 से 60 मरीज सांस व हार्ट की समस्या से आ रहे थे। इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या 120 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dharamshala: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

26 Dec 2025

नारनौल: ट्रक में शराब की खेप, 602 पेटी मिली

Mandi: 7 जनवरी को मंडी में संगठन की मजबूती पर मंथन करेगी आम आदमी पार्टी

26 Dec 2025

अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग पर घना कोहरा

26 Dec 2025

Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, शीत लहर की चेतावनी

विज्ञापन

हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 85 लाख लूट मामले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

26 Dec 2025

VIDEO: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण कार्यक्रम: आरएसएस नेता बोले- विश्व का मार्ग दर्शन कर रहा भारत

26 Dec 2025
विज्ञापन

Solan: सामूहिक अवकाश पर चिकित्सक, बेहाल मरीज

26 Dec 2025

Una: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां खाक, दर्जनों परिवार बेघर

26 Dec 2025

Kullu: चिकित्सक के पक्ष में उतरे कुल्लू के डॉक्टर, निष्पक्ष जांच की मांग

26 Dec 2025

मोहिंद्र फुटबॉल कप: कुलबीर अकादमी ने एफसी रॉयल को 2-0 से हराया

26 Dec 2025

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले रजिडेंट डॉक्टर्स की एसोशिएन के सदस्य, जानें क्या बोले

26 Dec 2025

VIDEO: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मंच पर मची फूलों की लूट

26 Dec 2025

क्रिसमस पर चर्चों में उमड़ा जनसैलाब, बच्चों में सेंटा से मिलने का उत्साह

26 Dec 2025

नए साल के स्वागत के लिए कपड़े, जूते, गिफ्ट की खरीदारी कर रहे लोग; ऊनी कपड़ों की मांग में तेजी आई

26 Dec 2025

अलीगढ़ के एटा चुंगी क्वार्सी बाईपास पर घने कोहरे में से गुजरते वाहन

26 Dec 2025

VIDEO: लखनऊ में सर्द हवाओं ने किया परेशान, अभी ठंड और कोहरा और सताएगा

26 Dec 2025

VIDEO: राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, आजमगढ़ व बस्ती में मुकाबला

26 Dec 2025

VIDEO: विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में राज्य टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

26 Dec 2025

अमृतसर में मीट के कारोबारियों का प्रदर्शन

26 Dec 2025

अलीगढ़ में दो दिन की धूप के बाद आज सुबह से ही छाया कोहरा

26 Dec 2025

फगवाड़ा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन

26 Dec 2025

Meerut: कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी

26 Dec 2025

खन्ना में सड़क हादसे में युवक की माैत

26 Dec 2025

कोहरे की चादर में लिपटा चंदौली शहर, ठंडी हवाओं ने बरपाया कहर, VIDEO

26 Dec 2025

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले, VIDEO

26 Dec 2025

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

26 Dec 2025

Dharamshala: डॉक्टरों की हड़ताल के चलते धर्मशाला अस्पताल में भी ओपीडी सेवाएं बंद

26 Dec 2025

VIDEO: सुबह की गलन ने बढ़ाई परेशानी, कोहरे में वाहन चालकों को हुई मुश्किल

26 Dec 2025

झांसी बीयू गेट पर धरने पर बैठे पीएचडी के लिए चयनित छात्र, फीस जमा न होने से हैं परेशान

26 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed