{"_id":"6af873dcf4e12068ce09748c","slug":"video-gada-lkashhaya-ka-kapatana-ma-pakasatana-para-fataha-gada-ma-jashana-jhama-parashasaka-bta-mathaii-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: लक्ष्य की कप्तानी में पाकिस्तान पर फतह, गोंडा में जश्न; झूमे प्रशसंक, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: लक्ष्य की कप्तानी में पाकिस्तान पर फतह, गोंडा में जश्न; झूमे प्रशसंक, बांटी मिठाई
गोंडा: आखिरी गेंद पर चौका और पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत... शनिवार शाम शहर के उतरौला रोड स्थित कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के घर का नजारा देखते ही बन रहा था। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जैसे-जैसे मुकाबला आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा था, परिवार की धड़कनें तेज होती जा रही थीं। सभी की निगाहें टीवी स्क्रीन पर टिकी थीं। आखिरी ओवर में भारत को आठ रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट बचा था। आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की दरकार थी। मोहित उल्वा ने चौका जड़ा तो घर में खुशी का शोर गूंज उठा। परिजन उछल पड़े, तालियां बजने लगीं और एक-दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
कप्तान लक्ष्य की इस कामयाबी पर पिता भाजपा नेता राजेश रायचंदानी भावुक हो गए। बोले, बेटे ने आज देश का मान बढ़ा दिया। बाबा और पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी भी खुशी से फूले नहीं समाए। भाजपा नेता नीरज मौर्य ने मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
शहर के दूसरे हिस्सों में भी भारत की जीत का जश्न मना। पुलिस लाइंस परिसर में संजय सिंह, भानू, दिव्यांश और सनी कुमार ने तिरंगा लहराकर ‘चक दे इंडिया’ के नारों के साथ खुशी जताई। गांधी पार्क में ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया। पोर्टरगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आज लक्ष्य को देश की टीम की कप्तानी करते और जीत दिलाते देख गर्व हो रहा है। अल अमीरात में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ भारत अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।