Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Path blocked and dug up; elderly woman forced to make repeated visits to the police station

Gonda News: रास्ता बंद कर खोदा गड्ढा, थाने के चक्कर लगा रहीं बुजुर्ग

Sat, 14 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Path blocked and dug up; elderly woman forced to make repeated visits to the police station
नगर कोतवाली में समस्याओं की सुनवाई करते एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक। -संवाद
गोंडा। जिले के 17 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कहीं तीन महीने से कार्रवाई के इंतजार में बुजुर्ग थाने के चक्कर काट रही हैं तो कहीं जमीन पर कब्जे और रास्ते बंद करने की शिकायतें सामने आईं। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने इटियाथोक व खरगूपुर थाने में समस्याएं सुनीं। नगर कोतवाली और खरगूपुर थाने में एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों को मौके पर जांच कर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। देहात कोतवाली में सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में अहिरन पुरवा मथुरा चौबे निवासी सावित्री देवी ने बताया कि पति की मृत्यु हो चुकी है और बेटे रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह घर में अकेली रहती हैं। आरोप है कि 13 अगस्त को रंजिश में पड़ोसियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने घर के सामने गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। वह तीन महीने से थाने के चक्कर लगा रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में गोठिया मधईपुर रामनगर तरहर निवासी शिवनाथ ने बताया कि वह दिल्ली में रोजगार करते हैं। गांव में मकान बनवाने के लिए नींव भरवाई थी। बारिश शुरू होने पर वह दिल्ली चले गए। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा कर रास्ता भी बंद कर दिया। लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे अधिकारी, भटकते रहे फरियादी
करनैलगंज। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ चकरौत में एक घटना में मृतक के घर गए थे। इस दौरान परसौली निवासी राम भरोसे ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर दबंगों ने घूर लगा रखा है। इसे हटवाने के लिए वह लगातार चक्कर काट रहे हैं। चंगेरिया निवासी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्षी पेड़ लगाकर और मेड़ तोड़कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की।

18 शिकायतें आईं, एक का भी निस्तारण नहीं
कटरा बाजार/विश्नोहरपुर। थाना समाधान दिवस में तहसीलदार अभिनव सिंह की मौजूदगी में 18 शिकायतें आईं। इनमें 14 राजस्व और चार पुलिस विभाग से संबंधित थीं। कानूनगो राम सवारे तिवारी ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। नवाबगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उनके घर के रास्ते पर विपक्षी ने कब्जा कर रखा है। यहां कुल 14 शिकायतें आईं, लेकिन किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान नायब तहसीलदार बलराम, कानूनगो परशुराम मिश्र और थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed