Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US must respect India's right to defend itself, maintain zero tolerance towards terrorism: Blinken

'आतंकवाद पर बर्दाश्त न करने की नीति जरूरी': भारत के समर्थन में उतरे एंटनी ब्लिंकन; पाकिस्तान पर क्या बोले?

Sat, 14 Nov 2026 10:40 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
US must respect India's right to defend itself, maintain zero tolerance towards terrorism: Blinken
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका को भारत के अपनी रक्षा करने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। आतंकवाद को लेकर उसकी नीति में बिल्कुल भी नरमी नहीं होनी चाहिए। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध पूरी तरह अलग हैं। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा, भारत एक वैश्विक ताकत है। अमेरिका और भारत के बीच संबंध और साझा हित भी पूरी दुनिया से जुड़े हैं। इसके विपरीत, पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध क्षेत्रीय स्तर के हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नई दिल्ली में एक प्रमुख समाचार पत्र के सम्मेलन के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष जावेद अशरफ से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध कैसे अलग हैं?
ब्लिंकन ने कहा, पाकिस्तान के साथ हमारे क्षेत्रीय संबंध हैं। कुछ अहम क्षेत्रों में हमें उसके साथ काम करना होगा। खासकर आतंकवाद से निपटने के मामले में। लेकिन दोनों से ये संबंध बुनियादी तौर पर अलग हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमें आतंकवाद के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतनी चाहिए। बस, यही हमारी नीति होनी चाहिए। इसका मतलब है कि हमें भारत के अपनी रक्षा करने के अधिकार का सम्मान करना होगा।

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका की नीति में दो बातें शामिल होनी चाहिए। पहली, हमले का जवाब देने के भारत के प्रयासों का समर्थन करना। दूसरी, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास करना। उन्होंने कहा कि तनाव रोकने की कोशिशें बहुत जरूरी हैं। इसकी वजह दोनों देशों के पास मौजूद हथियारों की विनाशकारी ताकत है। दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं।

पाकिस्तान को लेकर अमेरिका से कहां हुई चूक?
ब्लिंकन ने पाकिस्तान के साथ अमेरिका के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शीत युद्ध और अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान अमेरिका के रणनीतिक हितों के कारण उसकी अलग-अलग सरकारें पाकिस्तान की सैन्य और नागरिक व्यवस्था की आलोचना करने से बचती रही होंगी। उन्होंने कहा, अमेरिका के पास इस मामले में और ज्यादा करने का अवसर जरूर है।

भारत-अमेरिका के संबंध कैसे बदले?
भारत और अमेरिका के संबंधों पर ब्लिंकन ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दोनों देशों के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है। पहले दोनों देशों के बीच दूरी थी। अब वे रणनीतिक साझेदार बन चुके हैं। इस साझेदारी की नींव साझा हित और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं।

ये भी पढ़ें: एससीओ सभ्यता संवाद: भारत आएंगे पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिम मसूद मलिक; किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

उन्होंने कहा, हम आपसी दूरी से निकलकर एक वास्तविक और कुछ मायनों में अनोखी साझेदारी तक पहुंचे हैं। यह साझेदारी हमारे रणनीतिक हितों के मेल पर बनी है। इसे दोनों देशों के समाजों के बीच गहरे आपसी संबंधों से भी मजबूती मिलती है।

ब्लिंकन ने उभरती तकनीकों में सहयोग को दोनों देशों के लिए अहम बताया। उन्होंने अंतरिक्ष, क्वांटम तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में मिलकर काम करने की बात कही। 

उन्होंने कहा, अगला कदम तकनीक के क्षेत्र में सहयोग है। हमारी क्षमता ऐसी होनी चाहिए कि हम अंतरिक्ष, तकनीक, क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकें।

रूस के साथ भारत के संबंधों पर क्या बोले ब्लिंकन?
भारत और रूस के संबंधों पर ब्लिंकन ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से गहरे संबंध रहे हैं। अमेरिका को भारत से यह उम्मीद नहीं है कि वह रूस के साथ अपने संबंध खत्म कर दे।


उन्होंने कहा, कुछ ऐसे मुद्दे होंगे, जिन पर हमारे विचार एक जैसे नहीं होंगे। रूस के मामले में हम समझते हैं कि भारत और रूस के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। इसलिए हम नहीं चाहते कि भारत इन संबंधों को खत्म करे। ब्लिंकन 2021 से 2025 तक अमेरिका के 71वें विदेश मंत्री रहे थे। उन्होंने यह जिम्मेदारी तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में संभाली थी।

दुनिया में तेजी से क्या बदल रहा है?
ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। तकनीक में तेजी से बदलाव हो रहा है। असमानता बढ़ रही है। दुनिया में ताकत का संतुलन भी बदल रहा है। उन्होंने कहा, बदलाव की रफ्तार और उसका असर इतना बड़ा है, जितना मैंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed