{"_id":"68cc3cb538de0ccf670dbecc","slug":"video-swami-prasad-maurya-raised-questions-about-the-governments-performance-on-law-and-order-and-unemployment-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, VIDEO
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में सपा व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान भाजपा जाए तो न्याय मिले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों गुंडाराज व जंगलराज के पोषक हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में भी गरीबों के बड़े पैमाने पर जमीन कब्जे किए जाते थे। घर कब्जे किए जाते थे, लूट होती थी, मार पिटाई होती थी। वही हाल आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी है। जंगल राज चरम पर है। आज रोजाना प्रदेश के कई जिलों में एससी-एसटी, ओबीसी के लोगों की हत्या हो रही है। बहन-बेटियों को दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार अपराधियों को बचाने में पूरी ताकत लगा दे रही है। आज बहुत ही चिंताजनक स्थिति बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।