{"_id":"6b01d889c2aff661780eb7be","slug":"video-two-people-and-two-horses-died-after-coming-ontact-with-high-tension-line-during-wedding-procession-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में बरात चढ़त में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी की सुर्री, दो बैंडकर्मियों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में बरात चढ़त में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी की सुर्री, दो बैंडकर्मियों की माैत
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में अरांव रोड स्थित दौलतपुर बैजुआ गांव में एक बरात के दौरान हाईटेंशन लाइन से बग्गी की सुर्री टकराने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में बैंड गायक और लाइटकर्मी समेत दो घोड़ों की मौत हो गई, जबकि बैंड के दो सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है। मथुरा के फरह से दौलतपुर बैजुआ गांव में बरात आई थी। बैंडबाजों के साथ बरात धूमधाम से चढ़ रही थी, बराती झूम रहे थे। तभी बग्गी की सुर्री ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हाईटेंशन लाइन से सुर्री के छूने से तेज धमाका हुआ। बरात में शामिल न्यू जनता बैंड के गायक अकील (40) और लाइटकर्मी पप्पू सिद्दीकी (38) की मौत हो गई। हादसे में बैंडकर्मी विवेक भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा घटना के समय बग्गी में था और उसने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।