{"_id":"6b01856c426f31b9b7023a62","slug":"video-bhagwat-katha-commences-with-a-kalash-yatra-the-discourse-will-continue-until-the-27th-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, 27 तक चलेगी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, 27 तक चलेगी कथा
टोहाना। पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निवास पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। कथा का वाचन आचार्य अरविंद शरण कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि टोहाना की पावन धरती पर कथावाचक के पहुंचने पर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया है। गांववासी, परिवारजन और पूरे हल्के के लोगों को कथा में आमंत्रित किया गया है। सभी मिलकर परिवार, शहर, हल्का, प्रदेश और देश में सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना करेंगे।
उन्होंने कहा कि सबके घरों में सुख, शांति और समृद्धि आए, यही प्रभु चरणों में प्रार्थना है। भागवत कथा के माध्यम से परिवार खुशहाल रहें, फलें-फूलें, यही कामना है।
कथावाचक आचार्य अरविंद शरण ने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी की कृपा से कथा आरंभ हो रही है। भागवत का मूल उद्देश्य भटके हुए समाज को सही दिशा देना है। भ्रम को दूर करने के लिए शास्त्रों की विद्या से बड़ा कोई उपाय नहीं है। वही राजनीति सफल है, जो धर्म के अनुकूल हो।
कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। 27 नवंबर तक कथा चलेगी। 28 नवंबर को हवन और ठाकुर जी का भंडारा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।