{"_id":"6aaa8cd9e11c1516c70d5340","slug":"video-theft-at-shop-near-police-station-thieves-caught-on-cctv-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने के पास दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने के पास दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण से महज 100 मीटर की दूरी पर घंटाघर स्थित सब्जी मंडी में चोरों ने दुकान को निशाना बनाकर पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। मंगलवार देर रात चोर दुकान के पीछे से छत पर पहुंचे और टीन शेड हटाकर अंदर दाखिल हो गए। दुकान में रखी गुल्लक उठाकर चोर छत के रास्ते फरार हो गए। गुल्लक में करीब साढ़े आठ लाख रुपये रखे होने की बात दुकानदार ने बताई है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रेस वाली गली, चंद्रवार गेट निवासी यतेंद्र कुमार गुप्ता की घंटाघर सब्जी मंडी में सौरिश एंड संस के नाम से किराना दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर पीछे से छत पर पहुंचे और दुकान के ऊपर लगा टीन शेड हटाकर अंदर घुस गए। दुकान में रखी गुल्लक उठाने के बाद उसी रास्ते से बाहर निकल गए। जाते समय चोर टीन शेड को दोबारा उसी जगह रख गए। बुधवार सुबह यतेंद्र कुमार के बेटे सौरिश ने दुकान खोली तो गुल्लक गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक चोर मुंह ढककर दुकान में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। दुकानदार यतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गुल्लक में करीब साढ़े आठ लाख रुपये रखे थे। यह रकम दो-तीन दिन की बिक्री और अलग-अलग जगह से आए तगादे की थी। थाना दक्षिण से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत है। पीड़ित के बेटे सौरिश ने थाना दक्षिण पहुंच तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।