{"_id":"6aaaea7fc46c15831e089edb","slug":"theft-of-850-lakh-from-grocery-store-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-185053-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: थाना दक्षिण से 100 मीटर दूर किराने की दुकान से 8.50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: थाना दक्षिण से 100 मीटर दूर किराने की दुकान से 8.50 लाख की चोरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण से महज 100 मीटर दूर स्थित घंटाघर सब्जी मंडी में नकाबपोश चोर ने मंगलवार रात एक नामचीन किराना दुकान को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े आठ लाख रुपये से भरी गुल्लक चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर छत के रास्ते भाग गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाने के इतने करीब हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष और दहशत का माहौल है।
प्रेस वाली गली, चंद्रवार गेट निवासी यतेंद्र कुमार गुप्ता की घंटाघर सब्जी मंडी में सौरिश एंड संस के नाम से थोक की किराना दुकान है। यतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान के पिछले हिस्से से छत पर पहुंचा और ऊपर लगी टिन शेड को हटाकर अंदर दाखिल हो गया। चोर ने दुकान में रखी गुल्लक उठाई और टिन शेड के रास्ते निकल गया।
बुधवार सुबह जब बेटे सौरिश ने दुकान खोली तो गुल्लक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मुंह ढका एक संदिग्ध चोर दुकान में दाखिल होता नजर आया। पीड़ित यतेंद्र गुप्ता के अनुसार, गुल्लक में करीब 8.5 लाख रुपये रखे थे, जो बीते दो-तीन दिनों की बिक्री और बाजार से वसूले गए तगादे के थे। सूचना पर पहुंची पुलिस व डायल 112 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाना दक्षिण में तहरीर दी है।