{"_id":"691222264ba1016f2309bb78","slug":"video-firozabad-on-alert-after-bomb-blast-near-red-fort-in-delhi-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाके के बाद फिरोजाबाद में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाके के बाद फिरोजाबाद में अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को हुए बम धमाके की खबर मिलते ही जिले में तत्काल हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टूंडला और सिरसागंज बार्डर पर वाहनों की चेकिंग कराई गई। सार्वजनिक स्थल, बाजार, धार्मिक स्थल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर देर रात तक फोर्स डटी रही। इधर, खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और एसपी देहात अनुज चौधरी के साथ सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने और सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने जिले के सभी संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर तुरंत चेकिंग शुरू कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बस अड्डे पर यात्रियों और संदिग्ध सामानों की गहन तलाशी ली गई। शिकोहाबाद, टूंडला, फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर परिसर और ट्रेनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।