{"_id":"6b0182972442579d3a0cc87c","slug":"video-accused-in-student-harassment-case-nabbed-in-encounter-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाैवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाैवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक ग्राम की कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि एक ग्राम निवासी 15 वर्षीय किशोरी, जो कि कक्षा नौ की छात्रा है। उसे आरोपी ने बृहस्पतिवार रात को फोन कर किशोरी के ही घर के पीछे खेत में बुलाया और दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे किशोरी की मां की आंख खुली, तो उनको किशोरी नहीं मिली। किशोरी की मां ने तलाश की तो बेटी खेत में थी और आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। किशोरी की मां के शोर पर परिवार व गांव के अन्य लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद किशोरी को लेकर मां थाने पर पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सीओ शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घुनपई अंडरपास के नीचे कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।