Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad wedding dispute bride reaches grooms house police settlement

यूपी: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा; फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, झुक गया पूरा ससुराल

Sat, 21 Nov 2026 11:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 11:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन की बहनों के मजाक से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दूल्हा बरात लेकर लौट गया। रातभर पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो शनिवार को दुल्हन परिजनों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
firozabad wedding dispute bride reaches grooms house police settlement
मंडप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक के बाद कहासुनी बढ़ गई और नशे में मौजूद दुल्हन के पिता व भाई ने भी विवाद को तूल दे दिया। शादी रुकने से दुल्हन की मां बेहोश हो गई, जबकि रातभर चली पंचायत के बावजूद बात नहीं बन सकी। शनिवार को युवती परिजनों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई। मामला थाना लाइनपार पहुंचा, जहां पुलिस ने शनिवार शाम दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद सुलझाया और शादी पर सहमति बनी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दुल्हन और दूल्हे के पहले से थे प्रेम संबंध
थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा निवासी युवक और खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार को युवक पक्ष बरात लेकर युवती के गांव पहुंचा था, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हन की सात बहनों ने दूल्हे के साथ अभद्र मजाक कर दिया, जिस पर दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के पिता और भाई दोनों थे नशे में
आरोप है कि उस समय दुल्हन के पिता और भाई शराब के नशे में थे और उन्होंने विवाद को और बढ़ा दिया। दूल्हा बरात लेकर वापस लौट गया। शादी टूटने की स्थिति बनने पर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच रातभर पंचायत चली, लेकिन दूल्हा नहीं लौटा। इसके बाद शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर ढोलपुरा पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने संभाली कमान
मामले की सूचना और विवाद के चलते दोनों पक्ष थाना लाइनपार पहुंचे। थाना इंस्पेक्टर रमित आर्य ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मध्यस्थता कर विवाद का निपटारा कराया। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से शादी करने पर राजी हो गए।

दोनों पक्षों में पुलिस की काउंसलिंग के बाद समझौता हो गया है। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से ही शादी करने पर राजी हुए हैं। - तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed