Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Mountain peaks in Himachal and Uttarakhand are cold, while the plains remain hot

मौसम: हिमाचल-उत्तराखंड में पहाड़ों की चोटियां ठंडी... मैदानों में गर्मी, आबोहवा के मिजाज से दिल्ली तक नरम-गरम

Sun, 22 Nov 2026 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून/ दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून/ दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 03:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत के इस महीने में जहां ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है, वहीं मैदानों और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। उत्तराखंड के मैदानों में दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हो रहा है जबकि आमतौर पर नवंबर में इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है।

विज्ञापन
Weather: Mountain peaks in Himachal and Uttarakhand are cold, while the plains remain hot
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम नरम-गरम है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नवंबर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत के इस महीने में जहां ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है, वहीं मैदानों और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम का बदला रुख तापमान के असामान्य उतार-चढ़ाव और बारिश की कमी के कारण देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के मैदानों में दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हो रहा है जबकि आमतौर पर नवंबर में इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है।

विज्ञापन


शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के मुताबिक, 1971 से 2022 तक के अध्ययन पश्चिमी विक्षोभ के सर्दियों के महीनों से कमजोर रहने के संकेत दे रहे हैं। इससे सामान्य तौर पर बारिश व बर्फबारी की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। लंबे समय तक आसमान साफ रहने से दिन में सूर्य की किरणें सीधे जमीन को गर्म कर देती हैं। नतीजतन, अधिकतम तापमान बढ़ जाता है। वहीं, रात के समय जमीन तेजी से गर्मी खोती है और तापमान में गिरावट आती है।
विज्ञापन


निचले व पहाड़ी इलाकों के तापमान में 10 डिग्री तक अंतर
हिमाचल प्रदेश में 2020 से 2026 के बीच के आंकड़े नवंबर के मौसम में इस बदलाव के संकेत दे रहे हैं। ऊंचाई वाले और निचले जिलों के तापमान में आठ से दस डिग्री तक अंतर दर्ज किया जा रहा है। शिमला में नवंबर 2020 से 2026 तक अधिकतम तापमान 20.9 से 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 से 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26.2 से 30.7, सोलन में 27 से 29, भुंतर में 29 से 31 और धर्मशाला में 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस अवधि में इन क्षेत्रों में रात का तापमान चार से दस डिग्री के बीच रहा। 
  • राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्र किन्नौर के कल्पा में इस माह न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी और ताबो में माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान तीन से छह डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

दिन-रात दोनों में तापमान अधिक
उत्तराखंड में नवंबर में सामान्य से अधिक गर्मी है। आमतौर पर इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार दिन-रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से रात में भी ठंड कम है।

  • मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। करीब 10 वर्ष बाद नवंबर में तापमान इस स्तर तक पहुंचा है। इससे पहले दो नवंबर 2016 को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
  • जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र में भी बदलाव दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता और शुष्क मौसम के कारण ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी है। -रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक

उत्तर पश्चिम भारत में कल से बढ़ेगी ठंड
सोमवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर चलने की संभावना है। इसकी वजह से 23-24 नवंबर से पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान मौजूदा स्तर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा को छोड़कर बाकी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है। 

लेकिन अभी कड़ाके की ठंड नहीं
दिसंबर के पहले हफ्ते तक दिन के तापमान में किसी बड़ी गिरावट की कोई संभावना नहीं है, जिसकी वजह से अभी कड़ाके की सर्दी की पूरी तरह शुरुआत नहीं हो पाएगी। अगले हफ्ते न्यूनतम तापमान उत्तर-पश्चिम राजस्थान में 5 से 8 डिग्री, पंजाब में 6 से 10 डिग्री, हरियाणा में 7 से 11 डिग्री, चंडीगढ़: 8 से 10 डिग्री, यूपी में 13 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



दिल्ली में भी दिन में गर्मी, रात में भी गर्माहट, आज और कल कोहरे का अनुमान
बदले हुए मौसम के मिजाज का असर पहाड़ों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक देखा जा सकता है।  नवंबर बीतने को आया लेकिन दिल्ली में ठीक से दिन निकलते ही ठंड का अहसास गायब हो रहा है। दिन में तेज धूप से गर्माहट है। सुबह-शाम ठंडक जरूर है लेकिन दिन पूरी तरह से खुले और कम ठंडक वाले हैं। मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed