Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BNP and Awami League Supporters Clash in Bangladesh Amid Political Unrest, 90 BGB Platoons Deployed

बांग्लादेश में भड़की हिंसा: बीएनपी और अवामी लीग समर्थकों में झड़प, कई घर-दुकानें फूंकीं; अर्धसैनिक बल तैनात

Sun, 22 Nov 2026 12:33 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका। Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Nov 2026 12:33 AM IST
सार

शुक्रवार को नरैल जिले के कालिया उपजिला में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े दर्जनों घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। बताया गया कि बुधवार को इलाके में बीएनपी से जुड़े दो नेताओं की हत्या के बाद हमले शुरू हुए।

विज्ञापन
BNP and Awami League Supporters Clash in Bangladesh Amid Political Unrest, 90 BGB Platoons Deployed
बांग्लादेश में बिगड़े हालात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और प्रतिबंधित अवामी लीग के समर्थकों के बीच देश के कई हिस्सों में झड़प हुई। इस दौरान कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के 90 प्लाटून देशभर में तैनात किए हैं।

विज्ञापन


यह हिंसा ऐसे समय हुई है, जब मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी ने शनिवार से देशव्यापी 40 दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने भारत से बांग्लादेश वापसी की योजना को लेकर भी राजनीतिक माहौल गर्म है। हसीना को बांग्लादेश में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


नरैल में अवामी लीग नेताओं के घरों और दुकानों में आगजनी
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को नरैल जिले के कालिया उपजिला में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े दर्जनों घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। बताया गया कि बुधवार को इलाके में बीएनपी से जुड़े दो नेताओं की हत्या के बाद हमले शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर से देर रात तक बेंदर चार गांव में हिंसा जारी रही। इस दौरान प्रतिबंधित अवामी लीग के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। दमकल विभाग के मुताबिक, इस आगजनी में करीब 20 से 30 घरों को नुकसान पहुंचा।

पाबना में भी दोनों दलों के समर्थक भिड़े
शनिवार को पाबना जिले के बेरा उपजिला में भी बीएनपी और अवामी लीग समर्थकों के बीच झड़प हुई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और दोपहर तक जारी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बेरा नगरपालिका के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से तनाव बना हुआ था। इसमें पायना, बृशालिखा, सौदागरपारा और हाटीगारा शामिल हैं। इलाके में वर्चस्व कायम करने की कोशिशों के चलते विरोध प्रदर्शन, पीछा करने और जवाबी कार्रवाई की घटनाएं हुईं।

अवामी लीग नेता बोले- समर्थकों का लगातार उत्पीड़न हुआ
ढाका में एक गुप्त स्थान से बात करते हुए अवामी लीग के एक नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी के समर्थकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से पार्टी के समर्थक भागने को मजबूर हैं। उनके मुताबिक, सैकड़ों समर्थकों की हत्या या उन्हें घायल किया गया है, जबकि हजारों लोग जेलों में बंद हैं।

नेता ने दावा किया कि पार्टी के समर्थकों को उनके कारोबार और नौकरियों से बाहर किया जा रहा है, जिससे उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास विरोध करने और मुकाबला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

एक सप्ताह में कई पुलिस थानों और संपत्तियों पर हमले
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह अलग-अलग घटनाओं में BNP से जुड़े तीन नेताओं की हत्या हुई। इनमें नरैल के कालिया में मारे गए दो नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा, अज्ञात हमलावरों की ओर से खड़ी बसों में आग लगाए जाने के बाद एक बस हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में कम से कम तीन पुलिस थानों को भी आग के हवाले किया गया। इनमें से दो थाने शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में स्थित हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर और देशभर में उनके ग्रामीण बैंक की दर्जनों शाखाओं को भी निशाना बनाया गया।


जमात-ए-इस्लामी ने अवामी लीग पर लगाए आरोप
इस बीच, जमात-ए-इस्लामी के महासचिव मिया मोहम्मद पोवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की योजना के बाद अवामी लीग के कार्यकर्ता तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि हिंसा केवल गोपालगंज तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के 64 में से 22 जिलों में ऐसी घटनाएं हुई हैं। वहीं, सरकारी समाचार एजेंसी BSS के मुताबिक, शनिवार को देशभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए BGB के 90 अतिरिक्त प्लाटून तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed