फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raids on liquor shops in Aliganj

VIDEO: अलीगंज में शराब की दुकानों पर छापेमारी, सीसीटीवी कैमरे और ब्रिकी की जांच

Wed, 16 Sep 2026 06:48 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:48 PM IST
Raids on liquor shops in Aliganj
एटा के अलीगंज में शराब की दुकानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को अलीगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर संचालित शराब की दुकानों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रजिस्टर और शराब की बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। उप जिलाधिकारी अलीगंज डॉ. शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने डाक बंगला, कायमगंज रोड, नगला पड़ाव, अंबेडकर मूर्ति, सराय अड्डा और किला रोड स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से दुकानदारों में भी हलचल रही। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जबकि कुछ दुकानों पर कैमरे लगे ही नहीं मिले। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानदारों को तत्काल कैमरे लगवाने और खराब कैमरों को दुरुस्त कराने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का चालू हालत में रहना जरूरी है। टीम ने शराब की दुकानों पर निर्धारित रेट के अनुसार बिक्री की स्थिति की भी जानकारी ली। दुकानों के रजिस्टर और बिक्री से संबंधित अभिलेखों को चेक किया गया। अधिकारियों ने यह भी जानकारी जुटाई कि कहीं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री तो नहीं की जा रही है। साथ ही दुकानदारों से अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने के संबंध में भी पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि दुकान के अंदर अथवा आसपास किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन न करने दिया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संभावित स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। टीम द्वारा लगातार निरीक्षण और निगरानी की जाएगी, ताकि शराब की दुकानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रजिस्टर और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। जहां कैमरे खराब या नहीं लगे मिले हैं, वहां संबंधित दुकानदारों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों के आसपास शराब का सेवन न करने देने के भी निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में पावर कट के विरोध में शिरोमणि अकाली दल बादल का प्रदर्शन

16 Sep 2026

VIDEO: मंडल विद्यालयीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

16 Sep 2026

VIDEO: डंपर से टकराई कार, युवक की मौत, साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद हो गई थी अनियंत्रित

16 Sep 2026

VIDEO: चरण भट्ठा रोड पर चलना मुश्किल, सड़क बनने के इंतजार में पथरा गईं आंखें

16 Sep 2026

मंडी: 15 दिन में बस रूट बहाल नहीं हुए तो अक्तूबर से बस सत्याग्रह करेगी किसान सभा

16 Sep 2026
विज्ञापन

करनाल में राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज ,दो हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

16 Sep 2026

अमृतसर में भाई का अंतिम संस्कार कर जेल लाैटे हवालाती की मौत, जांच शुरू

16 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में चार दिवसीय गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन, यमुना नदी में किया विसर्जन

16 Sep 2026

सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण: व्यापारियों में रोष, बोले- आश्वासन के बाद भी चला बुलडोजर

16 Sep 2026

मेरठ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, चंद्रशेखर आजाद को बुलेटप्रूफ जैकेट देने और महंगाई पर उठाई मांगें

16 Sep 2026

मेरठ की खटीक बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर, करीब 100 मरीजों की जांच और दवाइयां वितरित

16 Sep 2026

बदायूं: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

16 Sep 2026

चंबा: जय सिंह बोले- चिकित्सकों को बचाने में जुटे हैं मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस

16 Sep 2026

मणिमहेश यात्रा: संचूई में शिव चेलों से आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे श्रद्धालु

16 Sep 2026

VIDEO: ढाई महीने से वेतन न दिए जाने को लेकर सफाईकर्मियों ने जताया विरोध, बोले- कंपनी नहीं दे रही वेतन

16 Sep 2026

VIDEO: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने द सेकेंड ऑर्बिट का किया विमोचन, अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की

16 Sep 2026

VIDEO: दादी नानी की कहानी जितेश की जुबानी... कार्यक्रम का आयोजन

16 Sep 2026

कानपुर: वकीलों का न्यायिक कार्य बहिष्कार, पश्चिमांचल के 22 जिलों में भी कामकाज ठप

16 Sep 2026

दिल्ली: बस हड़ताल से यात्री बेहाल, घंटों इंतजार को मजबूर; सुनिए मुसाफिरों की परेशानी

16 Sep 2026

मेरठ के आसमान में 19-20 सितंबर को दिखेगा सूर्य किरण का रोमांच, नौ हॉक विमानों के साथ होगा एयर शो

16 Sep 2026

मेरठ के आरजी पीजी कॉलेज में ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया प्रकृति के प्रति प्रेम

16 Sep 2026

ऊना में एंटी चिट्टा और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता वॉकाथॉन, सीएम सुक्खू ने दिलाई शपथ

16 Sep 2026

नमो मैराथन में बालक वर्ग में मुकेश और बालिका वर्ग में सुमन पटेल ने मारी बाजी

16 Sep 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर चला बुलडोजर, आवास विकास सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा ये रिपोर्ट

16 Sep 2026

शिमला: फाजिल्का और मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

16 Sep 2026

मंडी: पीडब्ल्यूडी के मल्टी टॉस्क वर्करों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, छह हजार रुपये मासिक वेतन से परिवार चलाना मुश्किल

16 Sep 2026

VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- जहां संजय निषाद हारे वहां राजभर जिता देंगे

16 Sep 2026

VIDEO: पुस्तक व्यापार मंडल की ओर से गणेश उत्सव के आखिरी दिन कन्या भोज का आयोजन

16 Sep 2026

लुधियाना में नगर निगम संघर्ष कमेटी ने विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर का किया घेराव

16 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर तट पर 500 ड्रोन शो के जरिए दिखाई जाएगी देश की विकास गाथा

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed