Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Come to Parliament not social media Sitharaman blunt challenge to Rahul Gandhi for debate on ECI EVM

'सोशल मीडिया पर नहीं, संसद में आइए': एसआईआर और ईवीएम पर हो जाए आर-पार की बहस, राहुल गांधी को सीतारमण की दो-टूक

Wed, 04 Nov 2026 01:43 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई ,नई दिल्ली।
पीटीआई ,नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2026 01:43 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर संसद में बहस करने की चुनौती दी है। मंगलवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही चलने भी नहीं देता।

विज्ञापन
Come to Parliament not social media Sitharaman blunt challenge to Rahul Gandhi for debate on ECI EVM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर संसद में खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर बयानबाजी और चुनौती देने के बजाय संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए। सीतारमण ने यह भी याद दिलाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही इन मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन

 

Rahul ji, you ask the Prime Minister to choose a venue for a debate. There is already one: Parliament, where you happen to be the LoP. Just yesterday, Home Minister Shri @AmitShah offered a special session to debate SIR and EVMs. Why not show the same enthusiasm for a debate in Parliament that you show while issuing challenges on social media? Demanding answers also carries an obligation to hear them. There have been several occasions when you and your party have walked out of Parliament while the government was responding to your allegations. How do you claim to be so eager for a debate when you don’t even stay to hear the other side? It doesn’t stop at walkouts. You and the INDI Alliance have repeatedly disrupted proceedings, leading to entire sittings being washed out. If you are so keen on debating, why not allow Parliament to function in the first place? And then there’s the mock Parliament you recently held at the Congress President’s residence. Frankly, that was more a ‘mockery of Parliament’ than a ‘mock Parliament’. You found the time and enthusiasm for that exercise. Surely, the real Parliament deserves at least as much. You speak endlessly about protecting democracy and the Constitution. But that respect should also reflect in how you treat the institutions they have established. As for the issues you frivolously raise, bring specific allegations and evidence to back them up. Simply throwing together a long list of accusations doesn’t make your case any stronger. As LoP, you are expected to show some seriousness and responsibility. You say, “Daro mat.” Then bring the facts, face the scrutiny and stay to hear the answers. In the House, uphold the standards of debate you demand from others.

विज्ञापन
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) November 3, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती
निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस के लिए जगह चुनने की चुनौती दे रहे हैं, जबकि बहस के लिए संसद से बेहतर जगह और क्या हो सकती है? राहुल गांधी खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर चुनौती देने के बजाय सदन में चर्चा के लिए आगे आना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि अमित शाह ने एक दिन पहले ही SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और EVM पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की पेशकश की थी। अगर राहुल गांधी बहस को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें अपने तथ्य और सबूत लेकर सदन में आना चाहिए। साथ ही दूसरों की बात भी धैर्य से सुननी चाहिए।

संसद से विपक्ष के वॉकआउट पर उठाए सवाल
सीतारमण ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब भी सरकार उनके लगाए आरोपों का जवाब देने लगती है, तब वे सदन से बाहर चले जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब राहुल गांधी दूसरे पक्ष की बात सुनने के लिए सदन में रुकते ही नहीं हैं, तो फिर बहस की इच्छा जताने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल भी कई बार संसद की कार्यवाही में बाधा डालते हैं। इसके चलते कई बार पूरे दिन की कार्यवाही बिना किसी कामकाज के खत्म हो जाती है। अगर विपक्ष सच में मुद्दों पर चर्चा चाहता है तो उसे पहले संसद को ठीक से चलने देना चाहिए।

खड़गे के घर मॉक पार्लियामेंट पर भी तंज
वित्त मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाल ही में आयोजित मॉक पार्लियामेंट को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस कार्यक्रम को मॉक पार्लियामेंट बताया, वह असल में संसद का मजाक उड़ाने जैसा था। सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी को इस कार्यक्रम के लिए समय और उत्साह मिल गया, लेकिन असली संसद में चर्चा करने के लिए भी उन्हें उतनी ही दिलचस्पी दिखानी चाहिए। उनके मुताबिक, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात करने वालों को संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान अपने व्यवहार में भी दिखाना चाहिए।


आरोप लगाने के बजाय सबूत पेश करें राहुल
सीतारमण ने राहुल गांधी से कहा कि अगर उन्हें सरकार या किसी संस्था से जुड़ी कोई शिकायत है तो वे साफ-साफ आरोप लगाएं और उसके समर्थन में सबूत भी पेश करें। उन्होंने कहा कि बिना ठोस प्रमाण के एक के बाद एक आरोप लगाने से किसी की बात मजबूत नहीं होती। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से गंभीरता और जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। ऐसे में राहुल गांधी को अपनी बात तथ्यों के साथ रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: असम सरकार के बड़े फैसले: बहुविवाह करने पर छिनेगी सरकारी नौकरी, बाढ़ की वजह तलाशने के लिए सीबीआई जांच की तैयारी

पीयूष गोयल ने भी साधा निशाना
इस राजनीतिक बयानबाजी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हो गए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर तंज कसा। गोयल ने लिखा, 'राहुल गांधी जी, 2014 से खुद से ही बहस कर रहे हैं! आप वाकई अपनी अलग ही श्रेणी में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed