{"_id":"6aea25fa4609d9e51b05c01a","slug":"226-vehicles-caught-during-checks-etah-news-c-163-1-eta1014-159583-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चेकिंग में 226 वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चेकिंग में 226 वाहन पकड़े
विज्ञापन
एटा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोमवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 226 वाहनों के चालान कर 4.41 लाख रुपये का शुल्क किया गया। वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि यातायात माह के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिगों के वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान में कुल 226 वाहनों के चालान कर 4,41,500 रुपये का शुल्क किया गया। बताया कि यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को पंफलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। संवाद