{"_id":"6aea266f541505dce70e6039","slug":"a-sale-deed-for-land-was-executed-by-falsely-representing-a-deceased-person-as-alive-etah-news-c-163-1-eta1014-159618-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मृतक को जीवित दिखाकर करा लिया जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मृतक को जीवित दिखाकर करा लिया जमीन का बैनामा
Tue, 03 Nov 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। मृत व्यक्ति को जीवित दर्शाकर उसकी कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कराने के आरोप में अलीगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृतक के फर्जी हस्ताक्षर किए और जमीन का बैनामा करा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी रानी साहिबा निवासी दीपक पांडेय पुत्र योगेंद्रपाल पांडेय के अनुसार उनके पिता की 19 मार्च 2009 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पैतृक कृषि भूमि उनकी मां रानीबेटी के नाम दर्ज हो गई थी। आरोप है कि रिश्तेदारों ने साजिश के तहत गांव सराय अगहत थाना नयागांव निवासी सौरभ कुमार, ममतेश कुमारी, विकास कुमार और सुमित कुमार ने उनके पिता को जीवित दर्शाते हुए फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर लिए।
इनके आधार पर 21 अप्रैल 2025 को तहसील अलीगंज में मौजा धरसेपुर स्थित गाटा संख्या 441 की 0.4900 हेक्टेयर कृषि भूमि का बैनामा करा लिया। बैनामे में विकास कुमार और सुमित कुमार गवाह बने थे। दीपक के अनुसार जानकारी होने पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने तीन नवंबर 2026 को अलीगंज पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।