चित्रकूट। गोशाला, चारागाह भूमि एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी के संबंध में मंगलवार डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक कैंप सभागार में हुई। फार्मर रजिस्ट्री आईडी की प्रगति ठीक न पाए जाने पर उन्होंने सभी एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने को निर्देशित किया। दिसंबर तक हर हाल में पंजीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिले में एग्रीस्टैक योजना के तहत एक लाख 14 हजार फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। गोचर भूमि के संबंध में डीएम ने कहा कि लगभग 300 गोशालाएं जिले में हैं। जितनी गोशालाओं के लिए गोचर भूमि टैग की गई है उसमें हरे चारे की बुआई कराएं। हर गोवंश को हरा चारा मिलना चाहिए। खेल के मैदान के संबंध में उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान नहीं है, वहां पर भूमि चिहिन्त करें। हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान होना चाहिए।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद