{"_id":"697a3f64e9ce160c7703bd14","slug":"video-shraddha-yash-and-aastha-secured-top-positions-in-district-level-weightlifting-competition-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रद्धा, यश और आस्था रही अव्वल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रद्धा, यश और आस्था रही अव्वल, VIDEO
जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले चल रहे जिला ओलंपिक गेम्स के तहत स्थानीय सहदेव यादव वेट लिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर में जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें अपने भार वर्ग में श्रद्धा, यशी और आस्था अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में श्रद्धा पटेल, 48 किग्रा में याशी यादव, जूनियर वर्ग में आस्था यादव अव्वल रहीं। इसी तरह पुरुष वर्ग के 56 किग्रा में दिव्यांशु पांडेय पहले स्थान पर रहे और यशस्वी मिश्र दूसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा में यूथ वर्ग में एहतेशाम रज़ा प्रथम, आशीष पटेल द्वितीय, इसी भार वर्ग के जूनियर वर्ग में श्रेयश श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहे। 65 किग्रा यूथ वर्ग में कुलदीप यादव, रौनक पटेल 71 किलो में अंकित यादव और पंकज सोनकर, 79 किलो में आर्यन वर्मा और आदित्य यादव, 88 किलो में सत्यम यादव और प्रतीक तिवारी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 94 किलो में अनिकेत तिवारी, 110 किलो में राज शर्मा अव्वल रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीपी यादव और नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। इस मौके पर जिला भारोत्तोलन एसोसिशन के संयुक्त सचिव प्रकाश श्रीवास्तव, सनम यादव, जिला वेटलिफ्टिंग कोच सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।