फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no place for wealth and prosperity in friendship.

Chandauli News: मित्रता में धन-दौलत और वैभव की कोई जगह नहीं

Sun, 06 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
There is no place for wealth and prosperity in friendship.
बबुरी में कथा सुनातीं शालिनी। स्रोत- जागरूक पाठक
बबुरी। राधा-कृष्ण मंदिर भौंरही नरहन मैढ़ी के तीन दिवसीय संगीतमय भक्ति कथा एवं कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और सुदामा चरित्र का वर्णन किया। श्रद्धालु कजरी और भजनों के साथ देर तक झूमते रहे।
विज्ञापन

गांव के बचाऊ तिवारी ने मानस पूजन किया। इसके बाद व्यासपीठ से मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मोहक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्कर्म, सेवा, परोपकार और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। अच्छे कर्मों से पुण्य की वृद्धि होती है और मनुष्य को सद्मार्ग की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता का महत्व समझाया। कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत और वैभव का कोई महत्व नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा को जिस प्रेम और सम्मान के साथ अपनाया, वह मित्रता की अनुपम मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कछु माखन का बल भयो, कछु ग्वालन भयो सहाय... और ब्रज में रटन राधिका गोरी... भजन प्रस्तुत किए गए। ब्रह्मा के भगवान श्रीकृष्ण की लीला की परीक्षा लेने के प्रसंग का भी वर्णन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed