{"_id":"6969035a5cf5c68bc100c163","slug":"video-protest-march-held-against-forest-department-in-city-slogans-raised-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के खिलाफ नगर में निकाला प्रतिरोध मार्च, नारेबाजी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के खिलाफ नगर में निकाला प्रतिरोध मार्च, नारेबाजी; VIDEO
वामपंथियों ने बृहस्पतिवार को वन विभाग के खिलाफ मार्च निकाला। उनकी मांग थी कि वामपंथियों, दलितों व गरीबों को वन भूमि से न उजाड़ा जाए। भाकपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा, केराडीह, सपही, शेरपुर रसिया सहित तमाम गांव में बसकर खेती करते आ रहे लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाओ, वनाधिकार कानून के तहत दावा दाखिल करने वाले सभी दावेदारों को उनके जमीन का मालिकाना हक दो, गढ़वा गांव सहित तमाम गांव को राजस्व गांव का दर्जा दो, पुरानाडीह में लहलहाती फसल को बर्बाद करने वाले चंद्रप्रभा रेंजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करो, वन विभाग की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगाया। साथ ही चकिया, राजपथ और चंद्रप्रभा रेंज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी पार्क में सभा की। भाकपा (माले), किसान महासभा, खेग्रामस, आर वाईए व एपवा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
सभा में भाकपा (माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य अनिल पासवान ने कहा कि वनाधिकार कानून से तहत पूरे चकिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हजारों दावे दाखिल किए गए हैं। जो इस बात को दर्शाता है कि इलाके के तमाम वनवासी, दलित गरीब तथा अन्य परंपरागत वननिवासी शिकारगंज क्षेत्र के गढ़वा से लेकर चकिया तहसील क्षेत्र के सपही, केराडीह शेरपुर रसिया लोना जंगल सहित तमाम जगह पर बसे हुए हैं और खेती करते आ रहे हैं जिन्हें वन विभाग लगातार उजाड़ने की धमकी दे रहा है, यह प्रतिवाद मार्च वन विभाग के इस व्यवहार के खिलाफ है।
सभा में तहसील क्षेत्र प्रभारी विजई राम, रामवचन वनवासी, रमेश चौहान,सुनैना कुमारी, कतवारु वनवासी आदि ने संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।