Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worshipped Bajrangbali by offering vermilion and a ceremonial robe (chola)

Chandauli News: सिंदूर-चोला चढ़ाकर की बजरंगबली की आराधना

Sun, 08 Nov 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Worshipped Bajrangbali by offering vermilion and a ceremonial robe (chola)
चहनियां में हनुमान जयंती पर पूजन अर्चन करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। नगर सहित जिले भर में शनिवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया। आरती के बाद मंदिर परिसर जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि पर हनुमान जयंती मनाने की परंपरा है। दीपावली की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को सिंदूर, वस्त्र, तुलसी पत्र और फूलों की माला अर्पित कर शृंगार किया। धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ाकर पूजा की। नगर के जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर, स्टेशन परिसर, लोको कॉलोनी और आरपीएफ कॉलोनी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार जलीलपुर, बहादुरपुर, सुजाबाद, मढ़िया, चौरहट और कटेसर सहित आसपास के गांवों में भी हनुमान जयंती मनाई गई। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकासखंड के इमिलिया और गोरखा गांव स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। इमिलिया में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर हनुमान जयंती मनाई। मुस्लिम समाज के लोग भी हवन-पूजन में शामिल हुए। पूर्व प्रधान प्रभाष सिंह ने बताया कि गांव के मुस्लिम भक्त आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
चहनिया क्षेत्र में निकली शोभायात्रा, हुआ भंडारा
चहनिया। बलुआ, रामगढ़, दरियापुर, भलेहटा और पचहनियां सहित क्षेत्र के गांवों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को सिंदूर, चोला, लड्डू और फूल-माला अर्पित कर पूजा की। मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन हुए। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। शाम को आरती और दीपमाला हुई। कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई।

चहनियां में हनुमान जयंती पर पूजन अर्चन करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक

चहनियां में हनुमान जयंती पर पूजन अर्चन करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed