Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mahanaryaman scindia gifts electric scooters wheelchair to gwalior cricketers diwali

ग्वालियर: सिंधिया ने दिवाली पर क्रिकेटरों को दिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और व्हीलचेयर, आठ खिलाड़ियों का किया सम्मान

Sun, 08 Nov 2026 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने दिवाली पर ग्वालियर के आठ क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रणजी खिलाड़ी अक्षय शर्मा और होनी यादव को इलेक्ट्रिक स्कूटर, जबकि जरनैल सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दी गई। अन्य खिलाड़ियों को क्रिकेट किट और आर्थिक सहायता देकर उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
mahanaryaman scindia gifts electric scooters wheelchair to gwalior cricketers diwali
महाआर्यमन सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष और एमपीएल के संस्थापक महानार्यमन सिंधिया ने दिवाली के अवसर पर ग्वालियर के आठ क्रिकेट खिलाड़ियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। ग्वालियर के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, आर्थिक सहायता, इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की गईं।
विज्ञापन


दो खिलाड़ियों को मिले इलेक्ट्रिक स्कूटर
रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अक्षय शर्मा और क्रिकेटर होनी यादव को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए। वहीं, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के मैनेजर जरनैल सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की गई। मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम के खिलाड़ी आर्यन कुशवाहा और यशस्वानी बोहरे को क्रिकेट किट प्रदान की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 50 से अधिक बोरिंग के पानी में मिले हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया, एनजीटी ने नगर निगम को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता भी दी
युवराज कंसाना और सोनम यादव को 10-10 हजार रुपये के चेक दिए गए। दिव्यांग क्रिकेटर योगेंद्र सिंह को भी क्रिकेट किट भेंट की गई। कार्यक्रम में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के अध्यक्ष संग्राम कदम और सचिव विजय प्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा
महानार्यमन सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि MPCA खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देना तथा उन्हें अपने खेल करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed