Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The female students celebrated Diwali by making Rangoli ...

Chandauli News: फोटो सराफा बाजार का कूड़ा भी देता है कैशबैक

Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The female students celebrated Diwali by making Rangoli ...
नियारा ​​दिखाते कारीगर दीपक कुमार सोनी। संवाद - फोटो : Archive
पूर्वांचल में जाैनपुर का सराफा बाजार अनोखा है। यहां सोने के आभूषण की डिजाइन बनाने वाले कारीगरों की दुकानों से निकलने वाला कूड़ा भी लाखों रुपये में बिकता है। इस बार 11 महीने एकत्र किए गए कचरे (नियारा) की कीमत 1.15 लाख रुपये लगी। खास बात यह है कि मंडी की दुकानों में पांच साल तक इस्तेमाल किए गए पुराने गद्दे भी सात से आठ हजार रुपये में बिक जाते हैं। जेवर बनाने के दौरान सोने के बारीक कण केवल फर्श की धूल-मिट्टी में ही नहीं, बल्कि कारीगरों के गद्दों और काम में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टर में भी फंस जाते हैं।
विज्ञापन

हनुमानघाट, ताड़तला में सोने के जेवर बनाने वाले एक हजार कारीगर हैं। इसमें सबसे अधिक हनुमान घाट में हैं। ताड़तला के नितिन कुमार सोनी ने बताया कि आभूषण बनाने के दौरान सोने के छोटे-छोटे टुकड़े और बारीक कण काम करने की जगह पर गिर जाते हैं। कई बार ये कण आंखों से दिखाई भी नहीं देते। कारीगर काम के बाद सफाई से निकलने वाली मिट्टी और कूड़े को जमा करते रहते हैं। करीब सालभर का कूड़ा इकट्ठा होने पर उसे धुलवाया जाता है। इसके लिए बाल्टी में पानी डालकर कूड़े को साफ किया जाता है। इसके बाद तेजाब सहित अन्य विधि की मदद से सोने के बारीक कण अलग किए जाते हैं। उनके यहां इस बार कूड़ा धुलवाने पर करीब नौ से दस ग्राम सोना निकला। सफाई और धुलाई पर एक से तीन हजार रुपये तक खर्च आता है। प्रक्रिया के बाद निकलने वाला धोवन भी करीब सात हजार रुपये में बिका। हनुमान घाट, मोनू कटरा के दीपक कुमार सोनी ने बताया कि जेवर तैयार करते समय सोने के कण और छोटे टुकड़े गिर जाते हैं। कई बार इन्हें दोबारा समेट पाना संभव नहीं होता। इसलिए दुकान की सफाई से निकलने वाला कूड़ा जमा किया जाता है। उन्होंने इस बार 11 महीने का जमा करीब तीन किलो कूड़ा 1.15 लाख रुपये में बेचा। खरीदने वाले कारोबारी इसकी मात्रा और सोना निकलने की संभावना के आधार पर बोली लगाते हैं। कूड़े की कोई निश्चित कीमत नहीं होती। खरीदारों की बोली के हिसाब से इसका भाव कम-ज्यादा होता रहता है। सराफा बाजार का कूड़ा खरीदने वाले शैलेष सेठ ने बताया कि कूड़े की बोली अनुमान के आधार पर लगाई जाती है। कभी लाभ तो कभी हानि होती है।
विज्ञापन


पांच साल पुराने गद्दे की भी मिलती है कीमत
नितिन सोनी सराफा दुकानों में कारीगरों के काम करने वाली जगह पर गद्दे बिछाए जाते हैं। एक गद्दा तैयार कराने में सात से आठ हजार रुपये खर्च होते हैं। आभूषण बनाने के दौरान सोने के बारीक कण इन गद्दों में भी फंस जाते हैं। ऐसे में कारीगर पांच साल तक इस्तेमाल करने के बाद पुराने गद्दे बेच देते हैं। पुराने होने के बावजूद इनकी कीमत सात से आठ हजार रुपये तक मिल जाती है। इन्हें खरीदने के लिए भी कारोबारी दुकानों पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना बनाने में इस्तेमाल पत्थर की भी लगती है बोली
नितिन कुमार सोनी के मुताबिक सोने के आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टर को भी कारीगर बेकार समझकर नहीं फेंकते। काम के दौरान इन पर सोने के बारीक कण चिपक जाते हैं। इसलिए इस्तेमाल के बाद इन्हें भी एक जगह जमा किया जाता है। बाद में इनकी भी बोली लगती है। इस तरह सराफा बाजार में कूड़े से लेकर पुराने गद्दे और काम में इस्तेमाल होने वाले पत्थर तक की कीमत मिलती है।


दो-तीन महीने का कूड़ा भी 20 हजार में बिका
ताड़तला संतोष कुमार सोनी ने बताया कि इस कारोबार में केवल सालभर का (नियारा) कूड़ा ही नहीं बिकता। दो से तीन महीने तक जमा किए गए कूड़े की भी अच्छी कीमत मिल जाती है। उन्होंने इस बार दो-तीन महीने का कूड़ा करीब 20 हजार रुपये में बेचा। सालभर में इस तरह के कूड़े की बिक्री से करीब 90 हजार रुपये तक मिल जाते हैं। कारीगरों के लिए यह नियमित आमदनी के अतिरिक्त कमाई का जरिया है। जिस धूल-मिट्टी को दूसरे कारोबार में बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी में छिपे सोने के कण सराफा बाजार में लाखों रुपये का कारोबार खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed