{"_id":"697a3f4388ad1c841007be8d","slug":"video-lawyers-held-processions-both-for-and-against-ugc-bill-in-chakia-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चकिया में यूजीसी बिल के विरोध और पक्ष में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकिया में यूजीसी बिल के विरोध और पक्ष में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, VIDEO
यूजीसी बिल को लेकर चकिया में अधिवक्ता अलग अलग धड़े में बंट गए हैं। बुधवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति चकिया बार एसोसिएशन ने जुलूस निकाला यूजीसी कानून का विरोध किया। वहीं बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के दूसरे धरे ने यूजीसी बिल के पक्ष में जुलूस निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति चकिया अध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने यूजीसी बिल कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्र को सौंपा। पत्रक के माध्यम से बताया कि भारत सरकार की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 2026 को लागू की है। यह भारत में निवास करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों छात्राओं के भविष्य के खिलाफ काला कानून है। इसे तत्काल वापस लिया जाना अत्यंत जरूरी है। इस दौरान सचिव रविंद्र कुमार पाठक, बार अध्यक्ष बृजेश सिंह, महामंत्री अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अजय तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शंभूनाथ सिंह, बैजनाथ प्रसाद राय, प्रमोद कुमार सिंह लड्डू आदि रहे। इसके बाद बार एसोसिएशन के ही पूर्व अध्यक्ष ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के दूसरे धड़े ने यूजीसी बिल के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। अधिवक्ता कचहरी से तहसील पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अन्य, अल्पसंख्यक जातियों के छात्र छात्राओं जो विभिन्न विश्वविद्यालय में शिक्षारत हैं, यूजीसी कानून उनके हित में है। इसके लिए इसको हटाना नहीं चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में नारायण दास यादव, विजय यादव, लालचंद सिंह यादव, रामबाबू सोनकर, वशिष्ठ मौर्य, ओंकारनाथ मौर्य आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।