{"_id":"6a8f107d1188c8eed80dd5e8","slug":"video-eid-e-milad-un-nabi-procession-concludes-peacefully-police-remain-vigilant-regarding-security-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद; VIDEO
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को धानापुर कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत धाना शहीद मस्जिद से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़े।जुलूस धाना शहीद मस्जिद से निकलकर धानापुर कस्बे और बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः धाना शहीद मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।जुलूस को लेकर धानापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर तैनात रहे और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी और आयोजकों की सक्रियता के चलते जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सिराजुद्दीन भट्टू, राजू हाशमी, जफरुद्दीन, राजेश यादव, अनजानी सिंह, सलीम, शमशेर, सुहेल खान, रागिब, इरशाद बक्शी, खुर्शीद और जुनेद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस के समापन के बाद लोगों ने क्षेत्र में अमन, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।