Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Police on alert for Raksha Bandhan; surveillance stepped up at markets and bus stands; separate deployment of female police personnel.
{"_id":"6a8ec29acbb8681eb80bd980","slug":"video-jind-police-on-alert-for-raksha-bandhan-surveillance-stepped-up-at-markets-and-bus-stands-separate-deployment-of-female-police-personnel-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: रक्षाबंधन पर पुलिस सतर्क, बाजारों और बस स्टैंड पर बढ़ाई निगरानी; महिला पुलिसकर्मियों की अलग तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: रक्षाबंधन पर पुलिस सतर्क, बाजारों और बस स्टैंड पर बढ़ाई निगरानी; महिला पुलिसकर्मियों की अलग तैनाती
जींद। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
एसपी कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में सभी डीएसपी और थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पुलिस गश्त और निगरानी की जा रही है। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचती हैं और भाइयों को राखी बांधने के लिए बसों व अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से यात्रा करती हैं। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गई है। ये पुलिसकर्मी निगरानी रखने के साथ किसी महिला को परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और निर्धारित गति से वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जींद पुलिस त्योहार के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।
बॉक्स
यातायात व्यवस्था पर भी नजर
त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस की अलग से तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और अधिक भीड़ वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस ने जुलाना, नरवाना, उचाना और सफीदों सहित जिले के सभी क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त के साथ वाहन गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगी।
वर्जन
लोगों से ऑनलाइन खरीदारी के दौरान भी सतर्क रहने की अपील की गई है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बाजार में खरीदारी करते समय अपने सामान और कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें तथा संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
--कुलदीप सिंह, एसपी जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।