फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection

'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस: क्या ओपनिंग डे पर शतक जड़ पाई यश की फिल्म'? तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड; कितनी रही कमाई?

Wed, 26 Aug 2026 10:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Aug 2026 10:32 PM IST
सार

Toxic Movie Collection Day 1: आज बुधवार को सुपरस्टार यश अभिनीत 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में सज गई है। रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। जानिए पहले दिन फिल्म का कैसा हाल है?

विज्ञापन
Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'टॉक्सिक' आज 26 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के इंतजार में दर्शकों ने आधी रात से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया और सुबह छह बजे से पहला शो शुरू हुआ। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की है। पहले दिन की कमाई में फिल्म 'जवान' और 'धुरंधर' को बहुत पीछे छोड़ चुकी है। 

विज्ञापन

Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
टॉक्सिक - फोटो : एक्स

पहले दिन 50 करोड़ पार कलेक्शन
फिल्म 'टॉक्सिक' ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन लिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।
सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
हिंदी में शानदार ओपनिंग लेने वाली साउथ की टॉप 5 फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी पट्टी में 'टॉक्सिक' का झंडा बुलंद
फिल्म 'टॉक्सिक' को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया है। यह हिंदी, कन्नड़, मलयालम तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है। हिंदी पट्टी में इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जानिए तीन बजे तक किस भाषा में इसने कितना कलेक्शन जुटा लिया है।

हिंदी- 55 करोड़ रुपये 
कन्नड़- 23.30  करोड़ रुपये 
मलयालम- 1.30  करोड़ रुपये 
तमिल- 5.50  करोड़ रुपये 
तेलुगु- 16  करोड़ रुपये 

विज्ञापन

Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन 100 करोड़ी बनने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल
टॉक्सिक ने पहले ही दिन बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। ओपनिंग डे पर इसका नेट कलेक्शन 100 करोड़ रुपये पार हो गया है। इसी के साथ इसकी एंट्री उन फिल्मों की सूची में हो गई है, जिन्होंने पहले दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। ऐसा करने वाली यह छठी भारतीय फिल्म है। इससे पहले सिर्फ पुष्पा 2, केजीएफ 2, आरआरआर, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 के नाम यह रिकॉर्ड था। 

2026 की इन पांच फिल्मों को चटा डाली धूल
फिल्म 'टॉक्सिक' ने अब तक शुरुआती आंकड़ों में ही इस साल रिलीज हुईं पांच फिल्मों को पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी शामिल है, जिसने पहले दिन 22 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा अल्फा, वेलकम टू द जंगल, धमाल 4, और कॉकटेल 2 के नाम शामिल हैं।

 

Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

फिल्म टॉक्सिक के बारे में
गीतू मोहनदान निर्देशित टॉक्सिक फिल्म में यश लीड रोल में हैं। यह जबर्दस्त एक्शन से भरपूर फिल्म है। उनके अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
धुरंधर - फोटो : एक्स

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा
फिल्म 'टॉक्सिक' ने बीते साल आई रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

  • देखना दिलचस्प होगा कि इस साल आई 'धुरंधर 2' की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड 'टॉक्सिक' तोड़ पाती है या नहीं।
  • धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas film opening Day collection
'जवान' - फोटो : इंस्टाग्राम

'जवान' को पीछे छोड़ा
फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि 'जवान' ने 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed