{"_id":"6a8ec2933c05f220250f218a","slug":"video-jhajjar-prachi-secures-first-place-sandhya-second-in-hivaids-awareness-poster-making-competition-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: एचआईवी\/एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, संध्या द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: एचआईवी/एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, संध्या द्वितीय
झज्जर।
एडोलसेंस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में समूह कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी रहे।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक वर्जनाओं एवं भ्रांतियों का निराकरण करने, प्रजनन स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत हाइजीन के प्रति जागरूकता विकसित करने, एच.आई.वी./एड्स से जुड़े भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को कम करने को रहा। जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कृष्ण वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची पुत्री सत्यवान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, द्वितीय स्थान संध्या पुत्री श्रीनिवास राजकीय उच्च विद्यालय मुंदसा, सिमांत पुत्र अनिल कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अतुल कुमार ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के संबंध में वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक जानकारी प्रदान की। उन्होंने एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, इससे संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सही एवं प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने, भ्रांतियों से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने में जागरूक और संवेदनशील भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों एवं सामाजिक कलंक को कम किया जा सकता है।
जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ ने कहा कि एईपी के तहत आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता करवाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में व्याप्त मिथकों, गलत धारणाओं एवं भेदभाव को दूर करने के लिए संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जागरूकता के प्रभावी संदेशवाहक बनकर अपने परिवार एवं समाज तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचा सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, निर्णायक मंडल, विद्यालय प्रबंधन तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण अवस्था है। इस आयु वर्ग के विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक संवेदनशीलता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना भी विकसित करती हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अतुल कुमार एवं बबिता रानी पीजीटी फाइन आर्ट्स ने निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य रमेश कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।