{"_id":"686fd2414b39967b8f073059","slug":"video-after-week-of-humid-heat-clouds-rained-brought-relief-video-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह की उमसभरी गर्मी के बाद बरसे बादल, मिली राहत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह की उमसभरी गर्मी के बाद बरसे बादल, मिली राहत, VIDEO
एक सप्ताह से अधिक समय तक उमस भरी गर्मी झेलने के बाद, आखिरकार बादल बरसे और जिले में लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई। जिले का अधिकतम तापमान बुधवार के 34 से दो डिग्री कम होकर 32 और न्यूनतम तापमान 28 से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से दिन के 12 बजे तक धूप खिली रही। इसके बाद पुरवा हवा चलने लगी और बादल छा गए। करीब 12.30 दिन में जिले के कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। एक सप्ताह पूर्व बारिश होने के बाद इंद्र देव मानों रूठ से गए थे। आसमान पर छा रहे बादल उमड़-घुमड़कर बिना बरसे निकल जा रहे थे। वहीं पश्चिमी यूपी व बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही बारिश के कारण जनपद में उमस का स्तर काफी बढ़ जाने से लोग हलकान थे। बृहस्पतिवार को सुबह के बाद से बादल छाए रहे और जिले के अधिकांश स्थानों पर रिमझिम बरसात होती रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के रुकने के बाद उमस बढ़ जा रही थी। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। जिले की अधिकांश नहरें सूखी होने से किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित थे। बारिश होने के बाद किसानों के कदम खेतों की ओर लौटने लगे हैं। उनका कहना है कि यदि बारिश लगातार होती रही तो उनकी खेती संभल जाएगी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश हो रही है। शीघ्र ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।