फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Access routes to educational institutions in Sakaldiha submerged for three days.

Chandauli News: सकलडीहा में तीन दिनों से डूबे शिक्षण संस्थानों के रास्ते

Fri, 28 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Access routes to educational institutions in Sakaldiha submerged for three days.
सकलडीहा। मूसलाधार बारिश के कारण सकलडीहा कस्बे में जलभराव से लोग परेशान हैं। तहसील, सीओ कार्यालय, सकलडीहा इंटर कॉलेज, अनुसूचित छात्रावास और पीजी कॉलेज के रास्ते पानी में डूबे हुए हैं। शिक्षण संस्थानों के खेल मैदानों में भी पानी भरा है। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। लोग पंप लगाकर पानी निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से हर साल बारिश में यही स्थिति पैदा होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लाटिंग के दौरान बड़े नालों और बाहों को पाट दिया गया है। इसके स्थान पर छोटी पाइप डाल दी गई है। इससे बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता और जलभराव हो जाता है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि पानी की निकासी के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


इनसेट.....

हजारों एकड़ फसल भी जलमग्न

क्षेत्र के लेहरा, रिष्टी और खड़ेहरा गांवों में भी बारिश का पानी खेतों में भर गया है। इससे हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि लेहरा-मनिहरा ड्रेन की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी खेतों से निकल नहीं पा रहा है। किसान यूनियन की ओर से हर साल लेहरा-मनिहरा ड्रेन की सफाई की मांग की जाती है। आरोप है कि हर बार आश्वासन तो मिलता है लेकिन नाले की समय से सफाई नहीं कराई जाती। किसान दारा विश्वकर्मा, विजेंद्र यादव, रामअवतार सिंह, राढ़ू यादव आदि ने जिला प्रशासन से लेहरा-मनिहरा ड्रेन की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed