फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road washed away by rain; a dozen villages cut off.

Chandauli News: बारिश से सड़क बही, एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

Fri, 28 Aug 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Road washed away by rain; a dozen villages cut off.
पीडीडीयू नगर-चहनिया मुख्य मार्ग से टड़िया व सहरोई गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग की हो  - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र में मुगलसराय-चहनिया मार्ग से टड़िया और सहरोई गांव को जोड़ने वाला मार्ग बुधवार को बारिश के दौरान बह गया। सड़क टूटने से दान का पूरा, सहरोई, टड़िया, सैदपुरा, ककरही कला समेत एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने ईंट और मिट्टी डालकर सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई। इसके बाद हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के पटपरा गांव के पास नाले के पानी की निकासी के लिए छोटी पुलिया बनी है। लगातार बारिश के चलते नाला ओवरफ्लो हो गया। पानी के तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होकर बह गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क टूटने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने इसकी सूचना सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद सिंह को दी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने सड़क पर ईंट और मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त हिस्से को भर दिया। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ईंट और मिट्टी डालकर भर दिया है। जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed