{"_id":"6a909aa594331304090f278b","slug":"young-people-need-playgrounds-more-than-playstations-chandauli-news-c-189-1-svns1011-153649-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: युवाओं को प्ले स्टेशन से ज्यादा प्ले ग्राउंड की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: युवाओं को प्ले स्टेशन से ज्यादा प्ले ग्राउंड की जरूरत
विज्ञापन
धानापुर के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेला इंडिया कार्यक्रम में शामिल छा
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं और खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पढ़ाई और कॅरियर के टाइम टेबल में भी खेल को स्थान मिल रहा है। युवाओं को प्ले स्टेशन से ज्यादा प्ले ग्राउंड की जरूरत है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक में अनेक खेल शामिल हैं लेकिन भारत अभी सभी खेलों में पर्याप्त भागीदारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
वाटर स्पोर्ट्स और विंटर स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में खिलाड़िकों उचित प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध कराकर इन खेलों को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कहा कि आज कोई पांच तो कोई 10 किलोमीटर दौड़ रहा है, कोई पहली बार योगासन कर खुशी मना रहा है तो कोई परिवार के साथ बैडमिंटन खेल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए उपकरण, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन और स्पोर्ट्स साइकोलॉजी जैसी सुविधाओं से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
फिट इंडिया साइकिल अभियान और नशामुक्त भारत अभियान के माध्यम से भी युवाओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह, खेल प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
सकलडीहा पीजी कॉलेज में भी खेलो इंडिया संवाद का प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को विद्यार्थियों ने सुना। इस दौरान प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. श्यामलाल सिंह यादव, डॉ. योगेंद्र तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव मौजूद थीं।
चकिया : सावित्रीबाई फुले राजकीय पीजी काॅलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का प्रसारण किया गया। इसमें शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संवाद सुना। प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने बास्केटबॉल खिलाड़ी विकास कुमार यादव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. सरवन कुमार यादव, डॉ. कलावती, डॉ. प्रियंका पटेल आदि मौजूद रहे।