{"_id":"6a909b4370e6a34cac07ea3c","slug":"no-seating-arrangements-in-the-library-lack-of-lighting-in-the-classrooms-chandauli-news-c-189-1-chl1002-153694-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुस्तकालय में बैठने की व्यवस्था नहीं, कक्षाओं में प्रकाश की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुस्तकालय में बैठने की व्यवस्था नहीं, कक्षाओं में प्रकाश की कमी
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में खामियां मिलने पर प्रधानाचार्य से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। शौचालयों की व्यवस्था खराब थी और परिसर में पानी भरा हुआ था। पुस्तकालय अस्त-व्यस्त था और विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था भी नहीं थी। खेल का मैदान उपलब्ध नहीं होने के साथ कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था नहीं थी।
इसके अलावा कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास की सुविधा नहीं पाई गई। यही नहीं, छात्र निधि के शासनादेशों के विपरीत विद्यार्थियों से धनराशि वसूलने की बात सामने आई। वहीं विकास निधि का अन्य कार्यों में भुगतान की जानकारी मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रधानाचार्य से तीन दिन के भीतर बिंदुवार आख्या मांगी गई है। निर्धारित अवधि में और संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद