{"_id":"677ffad068e0aff7250361e6","slug":"mixing-saltpeter-powder-with-flour-and-supplying-it-in-delhi-ncr-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-127864-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गेहूं के आटे में सेलखड़ी पाउडर मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में की जा रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गेहूं के आटे में सेलखड़ी पाउडर मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में की जा रही सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी बुलंदशहर/स्याना। गांव बरौली वासुदेवपुर स्थित फ्लोर मिल में गेहूं के आटे में सेलखड़ी मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई हो रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से 176 कट्टे सेलखड़ी, करीब पांच क्विंटल आटा, 101 कट्टे भूसी पाउडर बरामद किए। पांच नमूने जांच के लिए भेजे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरौली वासुदेवपुर स्थित इध्या फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जांच की तो पाया कि 50 किलो वाले 176 कट्टे सेलखड़ी, 150 क्विंटल गेहूं, करीब एक क्विंटल टूटा हुआ चावल, 18 किलोग्राम के 101 कट्टे भुसी के रखे हुए हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि सेलखड़ी को आटे में मिलाकर बाजार में बेचा जा रहा है। मंडी की टीम और आपूर्ति विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि आटा पीसने के लिए फ्लोर मिल में राशन के गेहूं और चावल का प्रयोग भी किया जा रहा था। वेयर हाउस में टीम ने आनंदा कंपनी का करीब 50 हजार पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमसी) भी बरामद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।