{"_id":"6aaf90e0efa0cb47960dbeff","slug":"woman-died-and-son-critically-injured-in-bulandshahr-road-accident-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: बीमार मां से मिलकर लौट रही शारदा देवी की मौत, हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर; बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: बीमार मां से मिलकर लौट रही शारदा देवी की मौत, हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर; बेटा गंभीर
Sun, 20 Sep 2026 01:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:23 PM IST
सार
बुलंदशहर में हाईवे-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर कार की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय शारदा देवी की मौत हो गई। उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है। हादसा कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में हाईवे-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव परपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी अपने बेटे के साथ अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलने गई थीं। वहां से लौटते समय हाईवे पर उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शारदा देवी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन