Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Chairman Gagandeep Singh Dhaliwal raised awareness among villagers during a public outreach meeting held as part of the anti-drug campaign in Faridkot.
{"_id":"6abddd21f32773d0640d606f","slug":"video-chairman-gagandeep-singh-dhaliwal-raised-awareness-among-villagers-during-a-public-outreach-meeting-held-as-part-of-the-anti-drug-campaign-in-faridkot-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया
फरीदकोट में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत गांव महिमूआना में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एवं नशा मुक्ति मोर्चा मालवा जोन के इंचार्ज गगनदीप सिंह धालीवाल ने लोगों से लोक मिलनी करते लोगों को जागरूक किया और नशा के खिलाफ सरकार को सहयोग का आहवान किया। इस दौरान चेयरमैन धालीवाल ने कहा कि नशे की समस्या को केवल सरकारी प्रयासों से खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को जन आंदोलन बनाकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार, प्रशासन और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा। नशे के खिलाफ जागरूकता के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। धालीवाल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। इस मौके पर पार्टी वर्कर नेताओं समेत ग्राम पंचायत व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।