{"_id":"6af9f4533dc000c9d7055510","slug":"kakod-devi-fought-against-the-rohillas-the-well-from-that-battle-lies-buried-beneath-a-banyan-tree-badaun-news-c-123-1-ba11032-177534-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रुहेलाओं से लड़ी थीं ककोड़ देवी, बरगद के नीचे दबा है युद्ध का कुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रुहेलाओं से लड़ी थीं ककोड़ देवी, बरगद के नीचे दबा है युद्ध का कुआं
विज्ञापन
कादरचौक क्षेत्र में ककोड़ देवी का मंदिर। संवाद
कादरचौक। गंगा की रेती पर बसने वाला मिनी कुंभ मेला ककोड़ा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास, लोकविश्वास, वीरता और संघर्ष की अनूठी गाथा भी अपने भीतर समेटे हुए है। पांच सौ साल से अधिक पुरानी परंपरा वाले इस मेले की पहचान ककोड़ देवी मंदिर से जुड़ी उस किंवदंती से भी है, जिसमें देवी ने रुहेलाओं से युद्ध कर अपने कबंध से शत्रुओं को परास्त किया था। मंदिर में आज भी देवी का सिर और धड़ अलग-अलग स्थापित हैं।
मान्यता है कि मंदिर परिसर में विशाल बरगद के नीचे दबे प्राचीन कुएं में रुहेलाओं के युद्ध के अस्त्र-शस्त्र मौजूद हैं। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के बीच इस वर्ष 17 नवंबर को झंडी पूजन के साथ मिनी कुंभ मेले का शुभारंभ होगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के पहुंचने की संभावना है।
ककोड़ देवी मंदिर के महंत धर्मगिरि ने बताया कि करीब पांच सौ साल पहले रुहेलखंड में वर्चस्व को लेकर संघर्ष हुआ था। बाहरी रुहेला सरदारों ने नवाब अब्दुल्ला पर चढ़ाई कर दी थी। इसी दौरान देवी मंदिर को नष्ट करने का प्रयास भी किया गया था। उन्होंने बताया कि लोककथा के अनुसार, संकट के समय देवी प्रकट हुईं और रुहेलाओं से युद्ध किया था।
विज्ञापन
युद्ध के दौरान देवी का सिर धड़ से अलग हो गया, लेकिन उनका कबंध यानी सिरविहीन धड़ युद्ध करता रहा। देवी ने रुहेलाओं को परास्त कर क्षेत्र की रक्षा की थी। यह घटना ककोड़ देवी मंदिर की सबसे प्रसिद्ध मान्यताओं में शामिल है।
ककोड़ा के मूल निवासी महंत नन्हेंदास ने बताया कि मंदिर में आज भी देवी का सिर और धड़ अलग-अलग स्थापित होना श्रद्धालुओं को इस कथा की याद दिलाती है। मंदिर परिसर में मौजूद विशाल बरगद के नीचे प्राचीन कुएं के दबे होने की मान्यता भी इसी युद्ध से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि कुएं में रुहेलाओं के युद्ध में इस्तेमाल किए गए अस्त्र-शस्त्र दबे हैं। समय के साथ बरगद की जड़ें और मिट्टी इस कुएं को ढकती चली गईं। हालांकि इन अस्त्र-शस्त्रों की मौजूदगी की मान्यता को लेकर कोई पुरातात्विक पुष्टि सामने नहीं आई है। (संवाद)
नवाब अब्दुल्ला के रोगमुक्त होने से शुरू हुई थी मेले की परंपरा
ककोड़ा मेले के इतिहास में नवाब अब्दुल्ला और ध्यान मुनि का प्रसंग भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इतिहास के अनुसार, अफगानिस्तान के रुह क्षेत्र से 18वीं सदी के प्रारंभ में दाऊद खां अपने साथियों के साथ घोड़ों का व्यापार करने यहां आए थे। दिल्ली के बादशाह मोहम्मद शाह ने उन्हें नवाब का दर्जा दिया।
वर्ष 1749 में अली मोहम्मद खां के निधन के बाद रुहेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों को उनके छह बेटों और अन्य सरदारों में बांटा गया। उझानी और उसके आसपास का क्षेत्र नवाब के बड़े बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला के हिस्से में आया। नवाब अब्दुल्ला सर्प पालने और शिकार करने के शौकीन थे, बाद में कुष्ठ रोग से पीड़ित हो गए थे। उन दिनों गंगा ककोड़ देवी मंदिर के समीप से होकर बहती थीं। इसी स्थान पर नवाब अब्दुल्ला की मुलाकात ध्यान मुनि नाम के संत से हुई। मुनि के निर्देश पर नवाब ने गंगा स्नान और ककोड़ देवी के नियमित दर्शन शुरू किए। मान्यता है कि कुछ समय में उनका रोग ठीक हो गया। गंगा और ककोड़ देवी की महिमा से प्रभावित होकर नवाब ने मेला लगवाना शुरू किया था।