{"_id":"6af9f4c63f91ab30a2031b97","slug":"the-state-review-mission-team-inspected-four-health-centers-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177742-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बदायूं के म्याऊ पीएचसी पर स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने निरीक्षण किया। संवाद
म्याऊं। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं, अलापुर, गूरा और हजरतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी।
निरीक्षण के दौरान टीम ने ऑनलाइन चेक लिस्ट भरने के साथ प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने मरीजों को मिलने वाली बिजली, पानी, चिकित्सा उपकरणों और अन्य जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा ब्लॉक के अन्य अस्पताल देखे। निरीक्षण करने वाली टीम में मुरादाबाद मंडल के डॉ. सचिन मलिक, कुलदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नवीन स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा
बदायूं। कछला के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने यहां पर मरीजों से भी बात की। कछला प्रभारी महेश प्रताप सिंह ने प्रदेश स्तरीय टीम को एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि नगर पंचायत कछला में प्रत्येक महीने स्नान के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पीएचसी से सीएचसी बनाने के लिए कई बार डीएम, क्षेत्रीय विधायक, केंद्रीय राज्यमंत्री तक को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इस मौके पर डॉ. सुखदेव, एहसान अली, डॉ. देवेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद