{"_id":"6820afb61da3443eb50bf9e6","slug":"video-the-wedding-procession-returned-to-rampur-in-bhadohi-the-bridegroom-got-angry-after-seeing-fake-jewellery-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही के रामपुर में वापस लौटी बरात, नकली जेवर देख भड़के घराती, शादी रूकी होने लगी पंचायत, नहीं सुलझा विवाद, पुलिस कर ही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के रामपुर में वापस लौटी बरात, नकली जेवर देख भड़के घराती, शादी रूकी होने लगी पंचायत, नहीं सुलझा विवाद, पुलिस कर ही जांच
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में शनिवार की रात नकली जेवर देखकर घराती भड़क गए। सात फेरे से पूर्व विवाह की रस्म रोक दी गई। दूल्हा समेत उसके परिजनों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पंचायत के बाद लेनदेन पर मामला बिगड़ गया। थाने में दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष को मांगा पैसा दिया तब उन्हें जाने दिया गया। इससे बिना दूल्हन के बारात लौट गई।
रामपुर घाट निवासी संतोष धइकार की बेटी की शादी प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बलापुर निवासी योगेश के साथ तय हुई। शनिवार को बारात धूमधाम से आई। द्वारचार के बाद बाराती और घराती खाना आदि खाए। जयमाल के बाद जब मंडप मे विवाह की रस्म शुरु हुई इस दौरान दुल्हन के लिए लाए गए जेवर पर बात बिगड़ गई। इस दौरान दुल्हे के पहले शादी होने की भी बात सामने आई तो सात फेरे के पूर्व ही शादी रोक दी गई। लेनदेन को लेकर मामला फंस गया तो ग्रामीणों ने दूल्हा समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। थाने मे देर रात तक चली पंचायत मे दुल्हे के पिता ने एक लाख रुपये देकर बिना दुल्हन घर लौट गया। इसको लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मामला थाने में आया था। लेनदेन कराकर सुलझा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।