फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Janata Express arrived in Bhadohi with a four-hour delay.

Bhadohi News: चार घंटे विलंब से भदोही पहुंची जनता एक्सप्रेस

Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Janata Express arrived in Bhadohi with a four-hour delay.
भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग की तीन ट्रेनें शनिवार को देरी से आने से रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस लगभग चार घंटे देर से आई। विलंब से आने वाली बाकी दो ट्रेनों में सारनाथ एक्सप्रेस और पंजाब मेल एक्सप्रेस शामिल हैं, जो एक-एक घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन

भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस का निर्धारित समय 13.03 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 3.53 घंटे विलंब से लगभग 16.56 बजे भदोही पहुंची। ट्रेन से काफी संख्या में लोगों को वाराणसी जाना-आना होता है। ऐसे लोगों को दूसरे विकल्प से यात्रा करनी पड़ी। इसी प्रकार से दुर्ग से छपरा जाने वाली 15160 सारनाथ एक्सप्रेस और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed