{"_id":"6aa5ad54e274b330a7058263","slug":"five-accused-arrested-for-animal-slaughter-and-sent-to-jail-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148557-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पशु काटने के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पशु काटने के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के लक्षापुर पेट्रोल पंप के पास से शनिवार को पशु काटने के आरोप में पांच लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पांच दिन पूर्व अजुर्नपुर में सिवान में पशु अवशेष मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बरवां गांव के प्रकाश पटेल उर्फ कल्लू पटेल गांव के बाहर सिवान में रहते हैं। सोमवार की रात वे पशु को अपने घर के सामने बांधकर सो गए। सुबह पशु नहीं दिखी। दिन भर खोजबीन के बाद मंगलवार को पशु पालक के बेटे लल्लू ने पशु चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
इस बीच दोपहर में उन्हें जानकारी मिली कि अर्जुनपुर रजपुताना गांव के सिवान में पशु मरा पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हिस्सों में बंटे पशु अवशेष को जगदीशपुर गांव के सिवान में दफना दिया था। स्थानीय लोगों के विरोध पर पुलिस ने पशु का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में पशु को काटने की बात सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इस बीच शनिवार को सूचना मिली कि लक्षापुर पंप के पास कुछ लोग मीट और कुछ पशु लेकर आ रहे हैं। चौकी प्रभारी नथुनी सिंह ने उन लोगों की घेराबंदी की। इस बीच भदोही की तरफ से एक बाइक पर दो लोग कुछ सामान लेकर आते दिखे। पुलिस ने रोककर देखा तो 85 किलो मांस बाइक पर लदा था। वहींं तीन लोग पैदल तीन पशुओं को लेकर पहुंच गए थे। पुलिस ने भदोही के कजियाना निवासी बच्चा उर्फ हफीजुल्ला कुरैशी, आफताब आलम, अमजद कुरैशी, कल्लू कुरैशी और मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दो चाकू आदि बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पशु चोरी की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्र ने बताया कि सभी पांचाें आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया।