फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Man with 15,000 bounty arrested in 1.5 crore fraud case

Bhadohi News: डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Man with 15,000 bounty arrested in 1.5 crore fraud case
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में 15 हजार के इनामी आशीष दुबे निवासी लखनों को शनिवार को सिंहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिनव त्यागी ने आरोपी पर 10 सितंबर को इनाम घोषित किया गया था। क्रशर प्लांट व टोल बिजनेस के नाम पर गिरोह के चार सदस्यों ने पीड़ित को चूना लगाया था।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में मार्च 2024 को तहरीर देकर जौनपुर जिले के बरसठी निवासी आनंद दुबे ने पंकज उपाध्याय, मनीष शुक्ला, सचिन उपाध्याय और आशीष दुबे पर क्रशर प्लांट व टोल बूथ बिजनेस में निवेश के नाम पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोपियों ने एक न्यायाधीश के नाम की फर्जी व्हाट्स एप चैट दिखाकर भरोसा जीता और आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवाकर हड़प ली। रुपये मांगने पर उसे धमकाया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर आशीष फरार चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 व 83 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया था। 10 सितंबर को एसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिंहपुर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर इनामी आशीष दुबे को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब 15 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed