फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth, women, and farmers to join the resolve for a Developed India 2047: AK Sharma

विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ेंगे युवा, महिलाएं और किसान : एके शर्मा

Sun, 13 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth, women, and farmers to join the resolve for a Developed India 2047: AK Sharma
जिला मुख्यालय पर बैठक लेते प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा। स्रोत सूचना विभाग
ज्ञानपुर। सूबे के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के माध्यम से युवा, महिला और किसान विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में देश में हुए ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में 102 डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, आदि आयोजन होंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेवा गतिविधियां, श्रमदान, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गोशाला एवं अमृत सरोवर में सेवा कार्य, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, एसपी अभिनव त्यागी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed